एक्सप्लोरर

Bundi News: डिप्रेशन में मौत से चंद कदम दूर था छात्र, पुलिसकर्मियों ने फिल्मी अंदाज में बचाई जान

लोकेशन ट्रेस करने पर बूंदी के कापरेन में छात्र का पता चला. कंट्रोल रूम ने कापरेन पुलिस को सूचना दी. कापरेन पुलिस जाप्ते के साथ रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद छात्र रेलवे ट्रैक पर मिला.

पुलिस के गुडवर्क की खबर जानकर आप यकीनन राजस्थान की डायल 100 नंबर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. उत्तर प्रदेश के छात्र को बूंदी (Bundi) जिले की कापरेन पुलिस (Kaprain Police) ने फिल्मी स्टाइल में बचाया है. कोटा में रहकर सुल्तानपुर (Sultanpur) निवासी छात्र आयुष पाठक आईआईटी (IIT) की तैयारी कर रहा है. डिप्रेशन (Depression) में आयुष पाठक सुसाइड (Suicide) करने  कापरेन इलाके के रेल पटरी (Railway Track) पर जा पहुंचा. परिजन सुबह से छात्र को कॉल कर रहे थे. बात नहीं होने पर परिजनों ने छात्र के दोस्तों से खोज खबर ली. दोस्तों ने बताया कि आयुष डिप्रेशन में है और कोई अता पता नहीं है. परिजनों ने बूंदी कंट्रोल रूम को सूचना दी.

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बचाई छात्र की जान

लोकेशन ट्रेस करने पर बूंदी जिले के कापरेन में छात्र का पता चला. कंट्रोल रूम ने कापरेन पुलिस को सूचना दी. सूचना पर कापरेन पुलिस जाप्ते के साथ रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद छात्र रेलवे ट्रैक पर लेटा नजर आया. पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए छात्र की जान बचाई. फिलहाल छात्र को थाने लाया गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. एसपी जय यादव ने बताया की आज सुबह डायल 100 बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम को उत्‍तर प्रदेश से फोन आया.

Rajasthan News: वकीलों के खराब व्यवहार पर बार काउंसिल का सख्त एक्शन, तीन को वकालत करने पर लगाई रोक

डिप्रेशन में खुदकुशी करने का आया था विचार

फोन पर बताया गया कि कोटा कोचिंग में आईआईटी की तैयारी कर रहा छात्र आयुष का फोन नहीं लग रहा है. आयुष के दोस्‍तों ने डिप्रेशन में होने की जानकारी दी और कोटा में नहीं होना बताया. हो सकता है आयुष डिप्रेशन में कुछ गलत कदम उठा ले. पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी फारुख हुसैन ने स्थिति से अवगत कराया. तत्काल आयुष का मोबाइल नंबर और फोटो प्राप्त किया गया. मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करने पर आयुष का कापरेन में रेलवे ट्रैक के पास होना पाया गया.

Dholpur Flood: धौलपुर में बाढ़ का पानी उतरा, ट्यूबवेल की सफाई के दौरान दिखा बड़ा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश

कापरेन थाना की मदद से छात्र को सही सलामत बचा लिया गया. छात्र आयुष पाठक पुत्र राकेश उम्र 19 साल निवासी यूपी ने पूछताछ में बताया कि कोंचिग करने कोटा आया था और महावीर नगर फस्ट में रहता है. पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में आ गया था. इसलिए खुदकुशी योजना बनाकर रेलवे ट्रैक पर आ गया.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget