एक्सप्लोरर

Bundi News: रेप का मामला दर्ज होने के अगले दिन ASI ने की खुदकुशी, घरवालों ने कहा- अवसाद में उठाया कदम

Crime News: राजस्थान पुलिस के एएसआई ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. बूंदी लाइन पुलिस में कार्यरत एएसआई के खिलाफ एक दिन पहले महिला थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ था. तनाव में आकर जानलेवा कदम उठा लिया.

Crime News: राजस्थान पुलिस के एएसआई ने अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद खुदकुशी कर ली. बूंदी लाइन पुलिस में कार्यरत एएसआई के खिलाफ एक दिन पहले महिला थाने में मामला दर्ज हुआ था. अगले दिन एएसआई ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. गंभीर हालत में परिजन एएसआई को कोटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन जान नहीं बच सकी. सूचना मिलने पर बूंदी कोतवाली थाना पुलिस कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंची और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

रेप का मामला दर्ज होने के अगले दिन ASI ने दी जान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि एएसआई के खिलाफ महिला थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ था. उसके बाद बदनामी के डर से जहर खाकर जिंदगी समाप्त कर ली. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच में आनेवाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. जांच अधिकारी सुनील त्यागी ने बताया कि सुसाइड करने वाले 43 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा टोंक के देवली निवासी थे. पहले उनकी तैनाती झालावाड़ जिले में थी. हाल ही में तबादला के बाद बूंदी पुलिस लाइन में तैनात थे और पुलिस लाइन में ही रहे रहे थे. राजेश वर्मा के खिलाफ परिवार की एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला महिला थाने में दर्ज करवाया था.

Bharatpur News: डांग क्षेत्र में आज भी है बिजली का अभाव, क्षेत्रीय विकास बोर्ड के चेयरमैन ने दी चेतावनी

पुलिस रेप और ब्लैकमेलिंग दोनों एंगल से कर रही जांच

मामला दर्ज होने के बाद एसआई राजेश वर्मा अवसाद में आ गए. पुलिस रेप के लगे आरोप ब्लैकमेलिंग मामले में दोनों एंगलो से जांच कर रही है. जांच के दौरान मिलनेवाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी. सीआई सहदेव मीणा के मुताबिक एएसआई राजेश की पत्नी ने शिकायतकर्ता परिवार की महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस में पति को ब्लेकमैल और परेशान करने की रिपोर्ट दी है. जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा. एएसआई पर रेप के मामले को पुलिस ने भी पर्दा डाले रखा. बता दें कि राजेश कांस्टेबल के रूप में बूंदी पुलिस में भर्ती हुए थे. बाद में राजेश के खिलाफ आई शिकायत पर तबादला झालावाड़ कर दिया गया था. 

बदनामी के डर से जहर खाकर लगाया मौत को गले

मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि रेप का मामले दर्ज होने के बाद एएसआई तनाव में आ गया. बदनामी के डर से सोमवार को बूंदी में सरकारी आवास पर जहर खा लिया. जहर खाने से राजेश की तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने राजेश को कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. देर रात इलाज के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया. मृतक के भाई दिनेश के मुताबिक रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने पैसा नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी. महिला उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी. राजेश ने तनाव में आकर महिला से छुटकारा पाने के लिए अपने आप को खत्म करने की कोशिश की. आरोपी महिला मेरी भाभी की रिश्तेदारी में लगती है.

Jodhpur News: जलसंकट के बीच जोधपुर की मुख्य सड़क पर बर्बाद हो रहा पानी, प्रशासन की लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget