एक्सप्लोरर

SMS स्टेडियम के बाद जयपुर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मचा हड़कंप

Bomb Threat To Jaipur Metro: ईमेल पर मिली इस धमकी के बाद जयपुर मेट्रो और पुलिस प्रशासन हरकत आ गया और मानसरोवर से लेकर बड़ी चौपड़ तक सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया.

Bomb Threat To Jaipur Metro: भारत पाकिस्तान के दरमियान तनाव के बीच जयपुर में मेट्रो स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी. एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार (9 मई) को ये थ्रेट दी. इससे पहले गुरुवार (8 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बताया कि ईमेल पर मिली इस धमकी के बाद जयपुर मेट्रो और पुलिस प्रशासन हरकत आ गया और मानसरोवर से लेकर बड़ी चौपड़ तक सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया.

मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो में तलाशी
जयपुर मेट्रो के आधिकारिक आईडी पर शुक्रवार (9 मई) शाम एक ईमेल आया, जिसमें भेजने वाले ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद जयपुर में मेट्रो स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी. इस धमकी के बाद मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो स्टेशनों की गहन तलाशी का अभियान शुरू किया गया.

बढ़ाई गई सुरक्षा
जयपुर मेट्रो पुलिस डिप्टी कमिश्नर सुशील कुमार ने बताया, "एक ईमेल के जरिये शुक्रवार (9 मई) शाम को धमकी मिली, जिसमें मेट्रो स्टेशनों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. हमने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. जयपुर में मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है."

मेट्रो संचालन पर नहीं पड़ा असर
उन्होंने बताया कि हालांकि, इस दौरान मेट्रो के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और फिलहाल मेट्रो ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. सुशील कुमार ने ये भी बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

SMS स्टेडियम को भी मिली थी धमकी
वहीं इससे पहले गुरुवार (8 मई) को सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. लेकिन, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. यह धमकी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी. ईमेल में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र करते हुए लिखा गया था, "अब हम एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget