एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बंपर सीटों पर जीतने वाली बीजेपी वागड़ में रही फिसड्डी, लोकसभा सीटों को साधने के लिए अपना सकती है ये प्लान

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान के वागड़ में बीजेपी इस बार उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. बांसवाड़ा और डूंगरपुर की 9 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 2 पर ही बीजेपी को कामयाबी मिली है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: विधासनभा चुनाव में बीजेपी की जीत की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भजनलाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे, ये तय हो गया है. उनके अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के रुप में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. वहीं अब मंत्री मंडल के विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं. सबसे ज्यादा नजर वागड़ पर टिकी हुई हैं. वागड़ क्षेत्र में बीजेपी को अपेक्षा के अनुरुप परिणाम नहीं मिला, यहां से बीजेपी को सिर्फ दो ही सीटों पर कामयाबी मिली है. ऐसे में चर्चा है कि जनजातीय क्षेत्र की लोकसभा सीटों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी कौन सा फॉर्मूला अपनाएगी.

वागड़ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बीजेपी कौन सा फॉर्मूला अपनाएगी, जनजातीय क्षेत्रों में जीत दर्ज करने के लिए किसे कमान सौंपी जाएगी या मंत्री बनाया जाएगा. इसको लेकर विशेष चर्चा हो रही है. इस बार मेवाड़ में बीजेपी को बड़ी लीड मिली और कई चेहरे भी हैं, लेकिन वागड़ में कांग्रेस का वर्चस्व बना है. जानिए क्या है स्थिति.

सीटों का गणित और लोकसभा सीट पर चुनौती
वागड़ यानी बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिला, जिसमें कुल 9 विधानसभा सीट है और बांसवाड़ा लोकसभा सीट है. यहां बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इसके पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला तो यह कि 9 में से बीजेपी के पास 2 ही विधानसभा सीटें है. वहीं कांग्रेस के पास 5 और भारत आदिवासी पार्टी के पास 2 विधायक हैं. दूसरा यह कि भारत आदिवासी पार्टी भले ही दो सीटों पर जीती, लेकिन कुछ ऐसी भी विधानसभाएं हैं जहां कांग्रेस से हारी तो पर बीजेपी से ज्यादा वोट हासिल किए. ऐसे में चर्चाएं हैं कि बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर फिर से जीतने के लिए बीजेपी को यहीं से दो में से किसी को मंत्री मंडल में शामिल करने की जरूरत है और प्रबल संभावना भी है. कांग्रेस की सरकार में बांसवाड़ा जिले से ही दो मंत्री रहे जिसका नतीजा चुनाव में सामने आ चुका है.

बीजेपी के ये हैं दो विधायक
इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों ने जीत दर्ज की है. उनमें से बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा से कैलाश चंद्र मीणा और डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा से शंकर लाल डेचा ने बीजेपी प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल की है. कैलाश चंद्र मीणा इसी विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. बीजेपी में पहले जनजातीय क्षेत्र की कमान प्रतापगढ़ से दो दशक तक विधायक और जनजातीय मंत्री रहे नंदलाल मीणा के हाथ में थी. अब कोई कद्दावर नेता नहीं है, ऐसे में कैलाश चंद्र मीणा को मंत्री पद देकर जनजातीय क्षेत्र को साध सकती है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan CM: अशोक गहलोत नहीं मोहनलाल सुखाड़िया रहे राजस्थान में सबसे लंबे समय तक सीएम, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget