एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का खास रणनीति, महिलाओं, डॉक्टरों को लेकर बनाया ये प्लान

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी ने 1126 मंडल, 8392 शक्ति केंद्र, 51187 बूथ स्तर पर अपनी टीमें लगा दी हैं. मतदाताओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए अब कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में पिछले चुनाव में कांग्रेस के महज 0.5 फीसदी मतों के अंतर से सत्ता से बाहर हुई बीजेपी ने इस बार चुनाव जीतने के लिए 'फुलप्रूफ' योजना तैयार की है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी वोटर कनेक्ट की नीति पर काम कर रही है.

चुनाव तक राजस्थान में बीजेपी की तरफ से वोटर कनेक्ट के लिए अलग-अलग कैंपेन चलाए जाएंगे. डॉक्टर, इंजीनियर और सीए जैसे पेशेवर पार्टी से जुड़ेंगे तो पहली बार 1000 महिलाओं को महिला मतदाताओं से जोड़ने के लिए अन्य क्षेत्रों में भेजा जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी ने 1126 मंडल, 8392 शक्ति केंद्र, 51187 बूथ स्तर पर अपनी टीमें लगा दी हैं. मतदाताओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए अब कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे. संगठन स्तर पर बन रहे चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में मुख्य फोकस मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें बीजेपी से जोड़ने पर है. पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव तक बीजेपी अलग-अलग कैंपेन चलाएगी.

सामाजिक अभियान: समाजों की मदद के प्रयास
इस अभियान के तहत बीजेपी की टीमें ऐसे संगठनों से संपर्क करेंगी जो सामाजिक स्तर पर मौजूद हैं. इसमें छोटे से लेकर बड़े सभी संगठनों पर फोकस किया जाएगा.

बीजेपी नेताओं का कहना है कि कई सामाजिक संगठन ऐसे हैं जिनका राजनीतिक तौर पर ज्यादा जुड़ाव नहीं है.इनकी मौजूदगी पूरे राज्य में नहीं है, लेकिन कुछ खास क्षेत्रों में इनका अपना प्रभाव है. ऐसे समाजों और जातियों के लगातार संपर्क में रहने से उन्हें बीजेपी से जोड़ा जाएगा.

महिला प्रवासी अभियान: महिला मतदाताओं पर फोकस
इस अभियान का मकसद पूरी तरह से महिला वोटरों पर फोकस करना है. केंद्र सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. महिला हितग्राहियों से लगातार संपर्क किया जाएगा. महिलाओं को घर-घर संपर्क कर पार्टी से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Watch: बीजेपी नेता मदन दिलावर बोले- 'गोविंद सिंह डोटासरा आप जेल जाओगे तो निकालने वाला कोई नहीं मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget