एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में ED की एंट्री पर एक्टिव हुए BJP सांसद किरोड़ी लाला मीणा, अब किया ये एलान

ED Raid in Paper Leak Case : राजस्थान में बीते काफी समय से पेपर लीक का मामला सुर्खियों में था. अब ईडी की छापेमारी के कारण इसने राजनीतिक रंग ले लिया है. सीएम गहलोत ईडी की छापेमारी से नाराज हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक (Paper Leak) मामले में  प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी तेज हो गई है. रीट परीक्षा (REET Exam) के अलावा अन्य मामलों में भी जांच शुरू हो सकती है. वहीं, जब से राजस्थान में ईडी की एंट्री हुई है तब से बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ( Kirodi Lal Meena) ने पूरी कमान संभाल ली है. उन्होंने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह आईटी विभाग में हुए घोटाले को लेकर परिवादी के साथ ईडी कार्यालय जाएंगे और शिकायत दर्ज कराएंगे. अ

किरोड़ी लाल जहां ईडी के पास शिकायत लेकर जाने वाले हैं, वहीं सीएम अशोक गहलोत इस छापेमारी से खुश नहीं हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जब पेपर लीक मामले की जांच एसीबी कर रही है फिर केंद्रीय एजेंसी इसमें हस्तक्षेप क्यों कर रही है.

ईडी के दायरे में हैं ये परीक्षाएं
अभी तो रीट और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में ही ईडी की कार्रवाई सामने आ रही है. लेकिन, सूत्रों की माने तो ईडी की जांच के दायरे में कई भर्ती परीक्षाएं और उनके परिणाम भी आ सकते हैं. कुल 5-6 दूसरी भर्ती परीक्षाएं भी शामिल हैं जैसे, आरपीएससी द्वारा कराई गई आरएएस औप सब इंस्पेक्टर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित जेईएन और वीडीओ भर्ती परीक्षा, राजस्थान पुलिस की ओर से आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा और राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से आयोजित जूनियर और कमर्शियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की भी जांच हो रही है. इन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सूचना है.

बाबू लाल कटारा से पूछताछ
आरपीएससी सदस्य बाबू लाल कटारा से पूछताछ हुई है. सूत्रों का कहना है इनके संबंध कुछ बड़े नेताओं से भी है. चर्चा यहां तक है कि बाबू लाल कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए एक करोड़ से अधिक रुपये दिए थे. अब सवाल इसी मसले पर घूम रहा है कि वह एक करोड़ से अधिक रुपये किसे और कब दिए गए ? इन सब मामलों पर जल्द ही कोई बड़ा खुलासा हो सकता है.

एसओजी के अधिकारी की भी है तलाश
ईडी की टीम ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के घर पर छापेमारी की थी. छापेमारी वह तो घर पर नहीं मिला लेकिन उसके पिता ईडी की डर से अलमारी में छुपे बैठे थे. लेकिन अंदर बंद होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. ईडी ने पहले उन्हें गिरफ्तार किया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में एसओजी के अधिकारी की भी तलाश की जा रही है जो कि जांच टीम में रहते हुए सुरेश ढाका को सूचना लीक कर रहा था. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: उदयपुर रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू, जानिए यात्रियों के लिए क्या होंगी सुविधाएं?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget