एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP सांसद ने कहा- अशोक गहलोत सरकार को डिलीट कर देगी जनता, महंगाई राहत कैंपों पर लगाया ये आरोप

Bharatpur News: अलवर से बीजेपी सांसद बाबा बालक नाथ ने कहा कि जनता ने गहलोत सरकार को हमेशा के लिए डिलीट करने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि करौली के दंगाइयों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

Bharatpur Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजस्थान के प्रत्येक जिले में जन आक्रोश महाघेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.इसमें राजस्थान की कांग्रेस सरकार क खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम चल रहा है. शुक्रवार को धौलपुर की भार्गव वाटिका से हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मिनी सचिवालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं प्रदेश की अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सरकार पर कई आरोप लगाए. इन नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं.

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और सांसद मौजूद रहे. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ ने कहा कि हम सभी धौलपुर की पावन धरा चंबल तट और मचकुंड धाम से संकल्प लेते हैं कि अशोक गहलोत की भ्रष्ट और निकम्मी जन विरोधी सरकार को जब तक राजस्थान से बाहर नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इस सरकार की चंद सांसे ही बची हुई हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि जनता ने सरकार को हमेशा के लिए डिलीट करने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि करौली के दंगाइयों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

महंगाई राहत कैंपो पर लगाया ये आरोप

टोंक सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने महंगाई राहत कैंपों के नाम पर आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ही अब कांग्रेस सरकार को राहत देने वाली है,कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई कम करने और बिजली की दरों में वृद्धि नहीं करने, बेरोजगारो को रोजगार भत्ता देने वाले, किसानों की कर्ज माफी करने वाले वाले पिछले चार सालों तक सोए रहे. इस दौरान कुछ अपनी कुर्सी बचाने और कुछ कुर्सी लाने का खेल खेलते रहे.बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की नूराकुश्ती में प्रदेश का विकास पीछे रह गया. उन्होंने कहा कि सरकार चार साल बाद ऐसी योजनाएं ला रहे हैं कि गरीब को गरीबी का एहसास हो रहा है.

बीजेपी के धौलपुर जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि जनता सरकार की कारगुजारियों का एहसास कराएगी, इसके बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार को सत्ता जाने का एहसास होगा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं. प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक सोच है कि हर गरीब को छत मिले,महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिले, हर घर में शौचालय यानी इज्जत घर हो, किसान के खाते में घर बैठे सम्मान निधि सीधे पहुंचे,गर्भवती माता बहनों को मातृत्व वंदन सहायता योजना का लाभ मिले,मजदूरों को उनकी मजदूरी सीधे खाते में पहुंचे. वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप के नाम पर जनता को इस भीषण गर्मी में लाईन में लगने को मजबूर कर रही है. 

बीजेपी नेताओं को किस नेता पर है भरोसा

बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्व भरोसा कर रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी,कांग्रेस की सरकार ने जनता को विश्वास दिला कर कुर्सी प्राप्त करी कि वे  किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर देंगे परंतु संपूर्ण कर्ज माफी का वादा खोखला निकला.कर्ज में डूबे कई किसानों की जमीनें सरकार की वादाखिलाफी से कुर्क हो गई हैं. कई किसानों ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली है. बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने के नाम पर धोखा दिया गया. उन्हें साढ़े तीन हजार रुपये मासिक का बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने उनका रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया. 

पूर्व विधायक और जिला महामंत्री सुखराम कोली ने कहा कि मीरा ,पन्ना,पद्मनी और अमृता देवी के प्रदेश राजस्थान में महिला अत्याचार आज नंबर वन पर है. उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले पाताल में भी होंगे तो उन्हें  फांसी के फंदे तक लटकवाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी. हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट का का घेराव कर जिला कलेक्टर धौलपुर को आम जन समस्या का ज्ञापन दिया गया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गहलोत सरकार के खिलाफ उदयपुर में सड़क पर उतरी बीजेपी, सीपी जोशी ने बताया कितने लोगों का हुआ है बीमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget