एक्सप्लोरर

राजस्थान में अब 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, बीजेपी विधायक के निधन के बाद बदला समीकरण

Rajasthan News: उदयपुर की सलूंबर सीट से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा का निधन हो गया, जिसके बाद ये सीट खाली हो गई. अब प्रदेश में पांच की जगह छह सीटों पर उपचुनाव होगा.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा की अब छह सीटें खाली हो गई हैं. पांच विधायक सांसद बने थे उनकी सीट खाली हुई थी. वहीं अब बीजेपी के दिग्गज नेता और कई बार के विधायक अमृत लाल मीणा का निधन हो गया है. सलूंबर विधानसभा सीट से अमृत लाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. ऐसे में अब उनके निधन के बाद सलूंबर सीट खाली हो गई. पांच सीटों के साथ अब उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा. इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है. 

दरअसल, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. सीने में दर्द की शिकायत पर देर रात उन्हें एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था. अब वो जिस सीट से विधायक हैं वहां पर उपचुनाव होगा. राजस्थान की नई विधानसभा में कभी भी पूरी संख्या 200 पूरी नहीं हो पाई. कोई न कोई सीट खाली रही है. यह सिलसिला चलता आ रहा है. अब बीजेपी की सरकार के लिए चुनौती बढ़ गई है. इन्हे छह सीटों पर उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा.

मेवाड़ की सलूंबर भाजपा का गढ़
उदयपुर जिले की सलूंबर विधान सभा सीट पर साल 1990 के बाद हुए चुनाव में सिर्फ दो बार कांग्रेस जीत पाई है. इस सीट पर लगातार भाजपा की जीत हो रही है. इतना ही नहीं यहां पर भाजपा को बड़े वोटों के मार्जिन से जीत मिल रही है. इसलिए यहां पर भाजपा चुनाव जीतने के लिए वो सारे हथकंडे अपनायेगी जो यहां पर उसकी वापसी करा दे. साल 1990 के बाद इन्हें मिली है जीत. 1990, 1993 में भाजपा के फूलचन्द मीणा, 1998 में कांग्रेस के रूपलाल मीणा, 2003 में भाजपा के अर्जुनलाल मीणा, 2008 में कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा उसके बाद से भाजपा के अमृतलाल चुनाव जीत रहे हैं.

इन सीटों पर उपचुनाव
दौसा, खींवसर, झुंझुनूं, चौरासी और देवली-उनियारा विधान सभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. ये सीटें कांग्रेस और उनके गठबंधन की है. अब वहीं, सलूंबर भी खाली हो गई है. एक बार फिर यहां पर चुनावी माहौल ने जोर पकड़ लिया है. सरकार और विपक्ष दोनों उसी जोन में जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

राजस्थान के सलूंबर से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget