एक्सप्लोरर

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव के साथ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, राजस्थान के इन नेताओं ने जताया आभार

Rajasthan News: चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर राजस्थान बीजेपी के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सभी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है.

Bharat Ratna 2024: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Charan Singh), पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन (MS Swaminathan) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किये जाने के निर्णय पर राजस्थान बीजेपी (BJP) के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. 

इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजस्थान में लोकसभा चुनाव पर इसका बहुत असर पड़ेगा. इसके मद्देनजर यहां पर इसे पूरी तरह से समझाया और बताया जा रहा है. यहां पर बीजेपी के सभी बड़े नेता अपने-अपने तरीके से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि देश की महान हस्ती चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के निर्णय से देश की समस्त किसान बिरादरी का मान-स्वाभिमान बढ़ा है. राजस्थान और देश के किसानों के लिये दीपावली जैसा दिन है.

सतीश पूनियां ने क्या कहा
पूनिया ने कहा "किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का पीएम मोदी की सरकार ने बहुत सराहनीय और ऐतिहासिक फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश के किसानों का स्वाभिमान बढ़ेगा और उनमें अधिक भरोसा पैदा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, सामरिक इत्यादि सभी क्षेत्रों में उन्नति के पथ पर ले जा रहे हैं. मोदी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन की सिफारिशों को लागू कर किसानों को राहत प्रदान की है."

राजेन्द्र राठौड़ ने जताया पीएम मोदी का आभार
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों का जीवन स्तर उन्नति के साथ ऊंचा उठ रहा है. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं चलाई, जिसके कारण किसानों को सम्बल मिला है. राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न अत्यंत अभिनंदनीय है. इस अनुकरणीय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हृदय से आभार है.

'पूर्व पीएम चरण सिंह को कहा जाता है किसानों का मसीहा'
राठौड़ ने कहा देश में कुछ-ही राजनेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने लोगों के बीच रहकर सरलता से कार्य करते हुए लोकप्रियता हासिल की है. किसानों और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह ऐसी ही एक शख्सियत थे." बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि तीनों व्यक्तित्व प्रेरणा पुंज हैं. इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हृदय से आभार प्रकट करती हूं. अलका ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता है.

अलका गुर्जर ने कहा कि, चौधरी चरण ने कहा था कि देश की आर्थिक उन्नति का आधार किसान और खेती है. इसलिए उन्होंने अपना पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने आर्थिक मोर्चे और विदेश नीति के बूते देश को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' मिलने पर भरतपुर में भी खुशी का माहौल, बांटी गईं मिठाइयां

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस-वन विभाग और फायर सर्विस में निकली 2972 पदों की बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस-वन विभाग और फायर सर्विस में निकली 2972 पदों की बंपर भर्ती
Countries With Most Enemies: ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा दुश्मनों वाले देश, जानें कौन कहां लड़ रहा जंग
ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा दुश्मनों वाले देश, जानें कौन कहां लड़ रहा जंग
Embed widget