एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' मिलने पर भरतपुर में भी खुशी का माहौल, बांटी गईं मिठाइयां

Bharatpur: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर भरतपुर में RLD के नेता और कार्यकर्ताओं ने 9 फरवरी को विधायक सुभाष गर्ग के ऑफिस में खूब जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की.

Rajasthan News: पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को भारत रत्न दिए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल ने शुक्रवार (9 फरवरी) को भरतपुर (Bharatpur) के आरएलडी (RLD) विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के कार्यालय पर जश्न मनाया. यहां पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई. राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले भरतपुर जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है. उत्तर प्रदेश की राजनीति का असर भरतपुर में भी देखने को मिलता है. यही कारण है कि भरतपुर शहर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के हैं.

भरतपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के गठबंधन के तहत 2018 में और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर डॉ. सुभाष गर्ग चुनाव जीत कर विधायक बने हैं. ऐसे में कल जैसे ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. 

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जिला राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए. इस अवसर पर आरएलडी के पूर्व सरपंच सुरेश पाल सिंह, विनोद गुप्ता, विरेन्द्र सिंह जिरौली, मनीष अग्रवाल, कुक्कू बरेला, सचिन खैमरा, बलवीर सिंह जघीना, प्रवीण फौजदार, प्रतीक सिंह, विक्की, विजय सिंह सहित पार्टी के कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने किया ऐलान
वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार ने कहा कि इस दिन को किसान त्योहार के रूप में मनायेंगे, क्योंकि उनके मसीहा को किसानों के उन्नयन के लिए किए काम के लिए भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई है. बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (9 फरवरी) को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और बड़े कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने अपराधियों के लिए चलाया विशेष अभियान, 8,368 बदमाशों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget