एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के मंदिर जाने पर गंगा जल से धुलने के मामले में ज्ञानदेव आहूजा बोले- 'ना कोई गलती की और न...'

Gyan Dev Ahuja Statement: अलवर के मंदिर को गंगाजल से धुलवाने वाले बीजेपी के निलंबित नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि दलितों के विरोध के डर से नहीं राहुल गांधी नहीं आए.

Gyan Dev Ahuja On Tika Ram Jully: राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद उसे गंगा जल से धुलने के मामले में आरोपी बीजेपी नेता ने पार्टी नोटिस का जवाब दे दिया है. नोटिस के जवाब में उन्होंने लिखा है कि ना मैंने कोई गलती की है और ना ही माफी मांगूंगा. नोटिस के जवाब के जरिए उन्होंने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है.

मंदिर को गंगाजल से धुलने वाले पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पार्टी को अपना लिखित जवाब भेज दिया है.  

मैं दलित विरोधी नहीं- ज्ञानदेव आहूजा

हालांकि ज्ञानदेव आहूजा ने नोटिस के जवाब के जरिए अपनी सफाई भी पेश की है. उन्होंने लिखा, ''मैं दलित विरोधी नहीं हूं, बल्कि हिंदुओं का विरोध करने वाले कांग्रेस के खिलाफ हूं. भगवान राम का अस्तित्व नकारने वालों के खिलाफ हूं. उनके मुताबिक मैंने दलित के जाने पर मंदिर को गंगाजल से नहीं धुलवाया, बल्कि कांग्रेस नेता के जाने पर यह कदम उठाया. कांग्रेस पार्टी राम की विरोधी है और हिंदुओं की विरोधी है.''  

पार्टी विरोधी काम है- ज्ञानदेव आहूजा

पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने नोटिस को सार्वजनिक किए जाने पर पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जताई है. ABP News से की गई बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटिस को सार्वजनिक करना पार्टी विरोधी काम है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह जानती है कि दलितों में उसके रवैये को लेकर जबरदस्त गुस्सा है. इसी वजह से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कार्यक्रम जारी करने के बाद भी आज अलवर के उस मंदिर में आने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जिसे उन्होंने गंगाजल से धुलवाया था.  

दलित ही विरोध करते- ज्ञानदेव आहूजा

ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक राहुल गांधी मंदिर आते तो अलवर के दलित ही उनका विरोध करते. दलितों को पता है कि राहुल गांधी और उनके परिवार व पार्टी के लोग उन्हें किस नजर से देखते हैं. 

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि वह लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर बीजेपी को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं. नोटिस का जवाब देकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, लेकिन वह मीडिया को नोटिस की कॉपी नहीं देंगे, क्योंकि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है.

गंगाजल मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी ने ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित कर दिया था और नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब कर लिया था. इस मामले में राजस्थान की सियासत में कोहराम मचा हुआ है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget