एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'सरकार के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं, छात्रों को...', पेपर लीक पर BJP का गहलोत सरकार पर निशाना

Rajasthan Paper Leak: बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार इतने पेपर लीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने इन परीक्षाओं के लिए छात्रों से जो पैसे लिए उन्हें वापस किया जाना चाहिए.

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह (Arun Singh) ने पेपर लीक मामले पर राज्य सरकार को घेरा है. भीलवाड़ा (Bhilwara) में मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में 16 बार पेपर लीक (Paper Leak) हुए हैं, अब कांग्रेस (Congress) अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बीजेपी पर झूठे आरोप लगा रही है. बीजेपी नेता यहां आगामी 28 जनवरी को आसींद के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जनसभा के लिए तैयारियों का जायजा लेने आए थे.

सरकार के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं
बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार इतने पेपर लीक हुए हैं. राजस्थान में बार-बार पेपर लीक होना बहुत बड़ी विडंबना है. उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण और मंत्रियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है. सरकार ने इन परीक्षाओं में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा स्टूडेंट्स से जमा किए हैं. यह सारा पैसा स्टूडेंट्स को वापस देना चाहिए. उनहोंने कहा कि परीक्षाओं में सरकार की बहुत बड़ी नाकामी रही है. छोटे-छोटे अपराधियों को पकड़ने से काम नहीं होगा, बड़े मगरमच्छों को पकड़कर जेल भेजना चाहिए. गहलोत सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, ये युवा सरकार को छोड़ेंगे नहीं.

कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब
बीजेपी शासन में पेपर लीक होने के आरोपों पर अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए झूठे आरोप लगाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में 16 बार पेपर लीक हुए हैं. बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा (Jan Akrosh Yatra) और जन आक्रोश सभा में इस विषय को उठाते हुए पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. आने वाले दिनों में इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ब्लॉक स्तर तक बड़े प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन करेगी. सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना होगा.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Weather News: राजस्थान में किसानों पर पड़ सकती है बारिश की मार, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget