एक्सप्लोरर

Rajasthan: BJP नेता अजय ढाका पर जानलेवा हमले का आरोप, उद्यमियों ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Sirohi News: आबूरोड में बीजेपी नेता अजय ढाका पर मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Rajasthan News: सिरोही जिले के आबूरोड में बीजेपी नेता अजय ढाका पर गंभीर आरोप लगे हैं. उनपर आबू मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आबूरोड रीको पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

साथ ही उद्यमियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर अजय ढाका को पार्टी से निष्कासित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आबूरोड रीको पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, डी-382 रीको कॉलोनी निवासी भगवान अग्रवाल, धनराज भाटी और लक्ष्य गहलोत ने बताया कि आबू मार्बल एसोसिएशन को हाल ही में रीको प्रशासन द्वारा डंपिंग यार्ड के लिए एक प्लॉट आवंटित किया गया था. नौ जून 2025 को ये लोग इस प्लॉट पर कब्जा लेने और साफ-सफाई का कार्य करवाने गए थे. इसी दौरान अजय ढाका, विजय ढाका और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि इन लोगों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को काम करने से रोका, उनके साथ गाली-गलौज की और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया.

इस घटना के बाद पीड़ितों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज की और सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
आबू मार्बल एसोसिएशन की अगुवाई में उद्यमियों ने इस घटना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजकर अजय ढाका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्ञापन में कहा गया है कि अजय ढाका वर्तमान में भाजपा नगर किसान मोर्चा आबूरोड के अध्यक्ष हैं. उन्होंने असंवैधानिक तरीकों से कार्य किए हैं. उनके द्वारा डंपिंग यार्ड में कार्यरत एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला किया गया, जो पार्टी और सरकार की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य है.

उद्यमियों ने यह भी उल्लेख किया कि अजय ढाका का नाम पहले तेल की चोरी और कोयले की सप्लाई में अनियमितताओं जैसे मामलों में सामने आ चुका है. उन्होंने मांग की है कि अजय ढाका को तत्काल पद से हटाया जाए और पार्टी से निष्कासित किया जाए.
 
पुलिस ने जांच की शुरू
इस घटना के बाद आबूरोड रीको पुलिस थाना सक्रिय हो गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है.

हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे स्थानीय उद्यमियों में नाराजगी देखी जा रही है. वे प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में निर्जला एकादशी पर शराब बांटना पड़ा भारी, 'लप्पू सचिन' समेत 7 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget