एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP President: राजस्थान में 11 साल बाद BJP ने ब्राह्मण चेहरे पर क्यों लगाया दांव, जब सिर पर है चुनाव? 

Rajasthan Politics: राजस्थान में 89 प्रतिशत हिन्दू हैं. अनुसूचित जाति की जनसंख्या 18 प्रतिशत जबकि अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13 प्रतिशत है. ब्राह्मणों की जनसंख्या सात प्रतिशत के करीब है.

Rajasthan BJP News: राजस्थान में बीजेपी (BJP) ने अपना अध्यक्ष बदल दिया. 11 सालों के बाद बीजेपी ने फिर से ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है. यह दांव ऐसे समय में लगाया गया है, जब विधानसभा का चुनाव सिर पर है. अब इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं. आखिर चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों किया गया. बीजेपी को इससे राजनीतिक लाभ होगा या नुकसान. एक बात यह भी कि जब चुनाव सिर पर है तो ऐसी चर्चा लाजिमी भी है.

चुनाव से पहले हटा दिए गए थे अरुण चतुर्वेदी
जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में भाजपा अध्यक्ष रहे अरुण चतुर्वेदी को चुनाव से पहले हटा दिया गया था. इसके बाद वसुंधरा राजे सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. उनकी अगुवाई में चुनाव लड़ा गया और वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम बन गईं. इसके बाद अशोक परनामी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. उसके बाद कई अध्यक्ष बदले, लेकिन ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं दी जा सकी. अब चुनाव से ठीक 8 महीने पहले फिर एक बार ब्राह्मण चेहरे पर बीजेपी ने बड़ा दांव खेल दिया है. इसे कई मायनों में खास माना जा रहा है.

ब्राह्मण चेहरे की क्यों आई याद? 
आंकड़ों की मानें तो राजस्थान में 89 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं. बाकी लोगों में 9 प्रतिशत मुस्लिम और 2 प्रतिशत अन्य शामिल हैं. अनुसूचित जाति की जनसंख्या 18 प्रतिशत जबकि अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13 प्रतिशत के आसपास है. ब्राह्मणों की जनसंख्या सात प्रतिशत के करीब है. ऐसे में बीजेपी ने सीपी जोशी को आगे करके ब्राह्मण वोटर्स को रिझाने का प्रयास किया है. बीजेपी ने अपने इस ठोस वोटर्स पर अपनी पकड़ बनाये रखने के लिए ब्राह्मण चेहरे को सामने किया है. क्योंकि राजस्थान बीजेपी में पिछले 11 सालों से कोई भी अगड़ी जाति शीर्ष पर नहीं है. ऐसे में बीजेपी ने यह दांव खेला है. 

ये ब्राह्मण रहे हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 
हरिशंकर भाभड़ा, भंवर लाल शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश शर्मा, अरुण चतुर्वेदी और अब सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है. लगभग 11 साल के बाद बीजेपी ने फिर से ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा दिया है. अब इस राजनीति में बीजेपी पास होती है या फेल यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

यह भी पढ़ें : Rajasthan News Live: चुनाव से पहले BJP में बड़ा 'खेल', सीपी जोशी को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget