एक्सप्लोरर

सलीम खान के बाद अब सोमी अली पर भड़का बिश्नोई समाज, कहा- 'सलमान खान की जगह...' 

Salman Khan News: बिश्नोई महासभा के जोधपुर जिला अध्यक्ष ने कहा है कि सलमान खान ने ही काले हिरण का शिकार किया था. बिश्नोई समाज का आक्रोश कम करने के लिए सलमान खान को खुद सामने आकर माफी मांगनी चाहिए.

Bishnoi Samaj on Salman Khan: साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान फिल्मी सितारों ने काले हिरण का शिकार किया था. 26 साल बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने एबीपी न्यूज़ पर दिए इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान ने आज तक कोई कॉकरोच तक नहीं मारा. इस बयान के बाद बिश्नोई समाज भड़क गया है और काला हिरण शिकार मामला फिर सुर्खियों में आ गया है.

सलीम खान के बयान के बाद बिश्नोई समाज आक्रोशित है. दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को लगातार धमकी मिल रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश के सांसद ने सलमान खान से बिश्नोई समाज से सोशल मीडिया पर माफी मांगने की सलाह दी. बिश्नोई समाज माफ करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है.

'सलमान खान बिश्नोई समाज का दोषी'
बिश्नोई महासभा के जोधपुर जिला अध्यक्ष नारायण डाबड़ी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि सलमान खान बिश्नोई समाज का दोषी है. अगर उसे समाज से माफी चाहिए तो वो खुद आकर माफी मांगे. हो सकता है कि इससे समाज में चल रहा आक्रोश कम हो जाए, लेकिन न्याय प्रक्रिया तो वैसे ही चलेगी, कोर्ट जो भी फैसला करेगा, उसे समाज स्वीकार करेगा.

नारायण डाबड़ी ने कहा, "सलमान खान ने शिकार किया था. उसके चलते सलमान खान के विरुद्ध चार मामले भी दर्ज हुए थे. सलमान खान को जेल भी जाना पड़ा. अगर उनके पिता कहते हैं कि उन्होंने कॉकरोच भी नहीं मारा तो हिरण को किसने मारा? सलमान खान को चश्मदीद गवाहों ने पहचाना. सभी सबूत गवाह के बाद कोर्ट ने उनको सजा भी सुनाई है."

'जिसने गुनाह किया, वही सजा काटेगा'- बिश्नोई समाज
वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बयान जारी कर कहा है, "मैं भारत आकर बिश्नोई समाज से सलमान खान के लिए माफी मांगना चाहती हूं. समाज सलमान खान को माफ करे."

इस पर बिश्नोई महासभा के जोधपुर जिला अध्यक्ष नारायण डाबड़ी ने कहा कि जिसने गुनाह किया है, "उसी को माफी मांगनी चाहिए. मैं सोमी अली से यह पूछना चाहता हूं कि अगर सलमान खान को कोर्ट से सजा हुई तो उनकी जगह वह सजा काटेंगी?"

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव: सभी सीटों पर बगावत की 'आग', BJP अध्यक्ष बोले- 'सब कंट्रोल हो जाएगा'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget