एक्सप्लोरर

पहली बार जुलाई महीने में खुला बीसलपुर डैम का गेट, निचले इलाकों को किया गया अलर्ट

Bisalpur Dam: यह पहली बार है, जब बांध के गेट जुलाई महीने में ही खोले गए हैं. इससे पहले बांध के गेट किसी भी साल 18 अगस्त से पहले नहीं खोले गए थे.

राजस्थान के टोंक जिले में स्थित बीसलपुर डैम का गेट आज खोल दिया गया है. बारिश के पानी की वजह से यह बांध पूरी तरह भर गया था और ओवरफ्लो हो रहा था. डैम का गेट शाम चार बजकर छप्पन मिनट पर खोला गया. 

फिलहाल बांध का एक गेट ही खोला गया है. बांध का गेट खोले जाने से पहले ही लगातार सायरन बजाकर और मुनादी करा कर निचले इलाकों को खाली करा दिया गया है. डैम का गेट खोले जाने के नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे और वहां मेले सरीखा माहौल था.

पूजा अर्चना के बाद खोला गया गेट

डैम का गेट खोले जाने से पहले परंपरागत तौर पर पूजा अर्चना की गई. जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और देवली सीट से बीजेपी के विधायक राजेंद्र गुर्जर ने पूजा अर्चना करने के बाद बटन दबाकर डैम का गेट खोला. फिलहाल डैम के 18 में से सिर्फ 10 नंबर गेट को ही खोला गया है. डैम का गेट खुलते ही किसी ने ताली बजाकर खुशी मनाई तो किसी ने जयकारे लगाकर. इस मौके पर कुछ लोगों ने मिठाइयां भी बांटीं. 

बांध से जयपुर और अजमेर को मिलता पानी

दोपहर 12 बजे से ही डैम के आसपास के इलाके में लगातार सायरन बजाए जा रहे थे. सायरन बजाकर लोगों को निचले इलाकों से हटने को लेकर अलर्ट किया जा रहा था. राजस्थान में राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर और टोंक जैसे शहरों में पानी इसी बीसलपुर डैम से ही सप्लाई होता है. 

बांध का निर्माण पूरा होने के बाद जयपुर और अजमेर जैसे बड़े शहरों में पीने के पानी की समस्या कम हुई है. इसके अलावा आसपास के तमाम जिलों में लोगों को अब सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिल जाता है.

पहली बार जुलाई में खुले गेट

यह बांध तकरीबन 40 मीटर ऊंचा और 574 मीटर लंबा है. यह पहली बार है, जब बांध के गेट जुलाई महीने में ही खोले गए हैं. इससे पहले बांध के गेट किसी भी साल 18 अगस्त से पहले नहीं खोले गए थे. बीसलपुर बांध के गेट आठवीं बार खुले हैं. 

बांध के गेट को सबसे पहले 18 अगस्त 2004 में खोला गया था. इसके बाद 25 अगस्त 2006, 19 अगस्त 2014, 10 अगस्त 2016, 19 अगस्त 2019, 26 अगस्त 2022 और 6 सितंबर 2024 को खोला गया था.

556 करोड़ की लागत से हुआ था तैयार

बांध के कुल 18 गेट हैं. इस डैम का निर्माण 556 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था. बांध से निकलने वाला पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है. इसमें बनास नदी और बारिश का पानी ही स्टोर किया जाता है. बनास नदी पहले ही उफान पर है. 

बांध का पानी कुछ निचले इलाकों में तबाही मचा सकता है. हालांकि प्रशासन ने पहले ही सभी एहतियाती कदम उठा लेने का दावा किया है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget