एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में मौसम बरपा रहा कहर, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, पावर कट पर क्या बोले अशोक गहलोत?

Nautapa 2024: भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान राजस्थान में बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है. 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं.

Bhilwara News: भीलवाड़ा सहित प्रदेश में गर्मी अपना रुद्र रूप दिखा रही हैं सूर्य उदय के साथ ही प्रचंड गर्मी पड़ना शुरू हो जाती हैं वही नौतपा 23 मई से शुरू हो चुका है जो की 2 जून तक इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. एक तरफ जहां प्रचंड गर्मी की रुद्रता देखने को मिल रही है वहीं राजस्थान प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त होता दिखाई दे रहा है.

इस बार गर्मी का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है वही राहत के लिए लगे ऐसी कूलर पंखे बिजली कटौती के चलते नकारा साबित होते दिखाई दिए हैं जिसके चलते आमजन के पसीने छूट ते दिखाई दे रहे है सरकारों के 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के वादे थोथे नजर आ रहे हैं तो विपक्ष के नेताओं को प्रचंड गर्मी में राजनेतिक चुटकियां लेने का मौका मिल रहा है.

नौतपा क्या है?
नौतपा को लेकर कारोई के प्रख्यात ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता पंडित गोपाल व्यास ने बताया की शास्त्रों के अनुसार नौतपा के अंतर्गत कहा जाता है कि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद नौ दिन का नौतपा रहता है. ये रोहिणी नक्षत्र 23 मई से प्रारंभ होकर 2 जून तक रहेगा वैसे सूर्य आगामी 8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे ऐसे में गर्मी के सीजन में यह नौतपा के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी वाले होते हैं.

क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है जिससे तापमान बढ़ जाता है इस दौरान तेज गर्मी के साथ साथ लू और तेज हवाएं भी चलती हैं वही इस दौरान बारिश भी होती हैं नौतपा के दौरान हुई बारिश को अच्छा आने वाले समय का संकेत माना जाता है.

तेज गर्मी के बीच बिजली कटौती
गर्मी के तीखे तेवर ओर तपन के बीच बिजली की आंख मिचौली आमजन के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही है. कपड़ा नगरी भीलवाड़ा में तापमान लगातार 45 से 46 डिग्री के बीच झूल रहा है. इस दौर में बिजली की घोषित और अघोषित कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. भीलवाड़ा में करीब 3 लाख 53 हजार घरेलू कनेक्शन और 61 हजार 712 कृषि कनेक्शन धारकों के लिए बिजली बेरन बनी हुई है. बराबर बिल चुकाने के बावजूद बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है.

आधुनिक युग में पुराना सिस्टम बना समस्या का जन्मदाता
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली निगम के लच्चर सिस्टम के चलते मांग व आपूर्ति का गणित गड़बड़ाने लगा है. आलम यह है कि बिजली निगम के पुराने जमाने के सिस्टम पर लगातार बढ़ते लोड के चलते उपकरण जवाब देने लग जाते हैं और ट्रांसफार्मर जल जाते है जिसके कारण घोषित बिजली कटौती के साथ अघोषित बिजली भी शुरू हो जाती है.

जिले को चाहिए इतनी बिजली
भीलवाड़ा जिले में सामान्य दिनों में 564 मेगावाट बिजली की डिमांड रहती है वही डिमांड गर्मी बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे मई में 669 मेगावाट तक पहुंच जाती है लेकिन बिजली विभाग के पास असीमित और पुरानी तकनीकी के उपकरणों के चलते बढ़े बिजली भार की पूर्ति करने में असमर्थता आ जाती है जिसके कारण अघोषित और घोषित बिजली कटौती की समस्या आ बन पड़ती हैं. 

दिन रात कट रही बिजली
एक ओर जहां ठंड के मौसम में बिजली सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर पांच से छह घंटे बिजली काटी जाती रही है. वही जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ता है, वैसे-वैसे पावर कट की समस्या शुरू हो जाती है. दिन हो या रात बिजली कट हो रही है. इससे एक ओर जहां आम लोगों का घरेलू कामकाज बाधित होता है, वहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. दरअसल, तापमान में हर दिन उतार चढ़ाव हो रहा है. गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट-ऑफ शुरू हो जाता है शहरी क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे ही बिजली मिल रही है.

बिजली की कोई समय-सीमा नहीं
कुछ ग्रामीण इलाकों में बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है, इससे उपभोक्ता परेशान हैं. विद्यार्थियों को भी बिजली की आंख मिचौली के कारण पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है. एक सप्ताह से शहर से गांव तक बिजली की आंख मिचौली का खेल पिछले 15 दिनो से चल रहा है. उपभोक्ता को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. भीषण गर्मी में भी बिना सूचना लोडशेडिंग के नाम पर आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है वही किसानों को मिलने वाली बिजली का तो कोई हिसाब ही नहीं है कब आ जाये और कब चली जाए बिजली.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कसा तंज
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती के हालात ने जनता की परेशानी बढ़ा दी है. उत्पादन और डिमांड में 1500 से 2500 मेगावाट तक अंतर गहरा गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों के बाद अब छोटे शहरों में भी अघोषित रूप से बिजली कटौती की जा रही है. बिजली कटौती पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने चिंता जताते हुए बड़ा बयान दिया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी जिलों से अघोषित बिजली कटौती की शिकायत आ रही हैं. 

बीजेपी ने घोषणा पत्र में 24 घंटे घरेलू बिजली का वादा किया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दावा कर रहे हैं कि घोषणा पत्र के 45 फीसदी वादे पूरे कर दिए परन्तु ये दावा पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री को 6 माह से जारी भारत भ्रमण छोड़कर प्रदेश की जनता की ओर देखना चाहिए, जो इस गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त है.

भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: क्या है खाटू वाले बाबा श्याम का इतिहास? पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget