एक्सप्लोरर

Bhilwara News: तस्करों के साथ मुठभेड़ में कांस्टेबल हुआ था शहीद, अब एक साल बाद गांववालों ने लिया ये फैसला

भीलवाड़ा में गांववालों ने जवान की शहादत के एक साल बाद सामूहिक रूप से मूर्ति बनवाने का फैसला लिया. पत्थर की मूर्ति का वजन 7 टन बताया जाता है. शहीद जवान की मूर्ति के लिए 7 लाख इकट्ठा किए गए.

Bhilwara News: भीलवाड़ा में गांववालों ने 7 लाख रुपए इकट्ठा कर शहीद कांस्टेबल की मूर्ति बनवाई है. शहीद कांस्टेबल की याद में मूर्ति बनवाने का फैसला सामूहिक रूप से लिया गया. पत्थर की मूर्ति का वजन 7 टन बताया जाता है. गांव में मूर्ति का अनावरण होना बाकी है. बता दें कि आज ही के दिन कोटड़ी थाने में तैनात कांस्टेबल ओंकार रायका की मादक तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी. तस्करों की गोली से कांस्टेबल शहीद हो गए थे. घटना 10 अप्रैल की रात को हुई थी.

शहीद जवान की मूर्ति स्थापित करने का फैसला

जवान की शहादत के बाद गांववालों ने मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया. ओंकार की बहन जमा और विमला ने कहा कि माता-पिता ने खेती करके भाई को पढ़ाया था. भाई की नौकरी लगने से परिवार को खुशहाली की जिंदगी जीने की उम्मीद जगी. लेकिन हत्यारों ने भाई को छीन लिया. भाई की मौत के सदमे में पिता भी घटना के 15 दिन बाद दुनिया छोड़ गए. मां भी सदमे से उबर नहीं पाई है. भाभी सीमादेवी हादसे के बाद से गुमसुम रहने लगी है. ओंकार के छोटे भाई रामलाल ने कहा कि दोनों जवानों की मौत के बाद से पुलिस महकमा आज भी परिवार के साथ खड़ा रहा.

Ram Navami 2022: उदयपुर में धारा 144 में अनुमति के बाद निर्धारित रूट पर निकली शोभा यात्रा, डीजे पर बजे सिर्फ धार्मिक गाने

पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत आई थी सामने 

आपको बता दें कि मुठभेड़ में अजमेर जिले के निवासी कॉंस्टेबल पवन जाट भी शहीद हुए थे. 10 अप्रैल 2021 की रात कोटडी थाना क्षेत्र में चार वाहनों पर 9 तस्कर डोडा चूरा लेकर आ रहे थे. कॉंन्स्टेबल के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका. चालक को उतारकर वाहन तलाशी लेने का फैसला लिया गया. ठीक उसी समय एक तस्कर ने कॉंस्टेबल ओंकार पर बंदूक से फायर कर दिया. ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई और तस्कर फरार हो गए. पुलिस जाब्ते तस्करों के पीछे भागे और फिर मुठभेड़ हुई. गोली लगने से पवन जाट भी शहीद हो गए. मामले में पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया था और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई थी.

Pali Crime News: पत्नी को छोड़ चुके शख्स को मिला धोखा तो खुद को मारी गोली, प्रेमिका को भी उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget