एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'साहब मेरी मदद करना, मैंने अपने दो दोस्तों को मार दिया', भीलवाड़ा में पुलिस ने साइको किलर को पकड़ा

Rajasthan Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ऐसे साइको किलर को गिरफ्तार किया है. उसपर एक चौकीदार सहित अपने दो दोस्तों की हत्या आरोप है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान का भीलवाड़ा अब साइको किलर में उलझकर रह गया हैं . सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित अयप्पा मंदिर में मंगलवार देर रात एक दिल को झकझोर देने वाली भयावह घटना सामने आई थी. पिछले 15 वर्षों से चौकीदारी कर रहे लाल सिंह रावणा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.

पूरा घटना क्रम मंदिर में लगे कैमरों में कैद हो गया था, जिसके आधार पर दीपक नायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दीपक नायर को न्यायालय में पेश करने के साथ ही घटना की क्राइम फाइल बनाने बापू नगर पुलिस थाने से महज कुछ दूरी स्थित मकान पर पहुंची तो मकान के अंदर के हालत देखकर एकाएक पुलिस भौंचक्की रह गई.

वहां मकान में दो लाशें सड़ी गली हालत में पड़ी हुई थीं. लाशें मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लाशों के गुप्तांग काटे हुए थे. उन दोनों का कत्ल भी चौकीदार लाल सिंह की तरह ही किया गया था, जिसे देखकर होश उड़ गए.

ऐसे हुआ दो और हत्याओं का खुलासा

दरअसल, साइको किलर दीपक नायर ने प्रतापनगर थाने के पीछे स्थित अपने घर में बचपन के दो दोस्तों का भी बेरहमी से कत्ल कर दिया और उनके प्राईवेट पार्ट काट दिए. दोनों शव, तब मिले जब सुभाष नगर थाना पुलिस चौकीदार की हत्या की क्राइम फाइल बनाने के लिए हत्या में काम ली गई आरोपी की बाइक, उसके घर से बरामद करने पहुंची. 

घर से स्मैल आने और परिस्थितियां संदिग्ध लगने के बाद प्रताप नगर पुलिस ने मकान की तलाशी ली. फिलहाल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिये. इस घटना से शहर भर में सनसनी फैल गई. पुलिस की मानें तो ये तीनों ही हत्याएं कातिल ने एक ही तरीके से की है. आरोपी दीपक नायर मूलतः केरल का रहने वाला है, जो अभी बापूनगर में रह रहा था. 

आरोपी को बुधवार रात सुभाष नगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दीपक नायर के घर में मिले शव उसी के बचपन के दोस्त संदीप और मोनू के  हैं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है. इन दोनों की हत्या भी चौकीदार की हत्या से पहले दीपक नायर ने कर दी थी. सुभाष नगर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर 5 दिन रिमांड पर लिया है. अब उससे गहन पूछताछ होगी.

दीपक ने कबूल किया अपना जुर्म

पुलिस जब आरोपी को लेकर बाइक बरामद करने दीपक के घर पहुंची तो उसके घर से स्मैल आई. पुलिस को आशंका हुई कि आरोपी ने चौकीदार के कत्ल से पहले मीट बनाकर घर में छोड़ दिया होगा. इसे लेकर स्मैल के बारे में जब आरोपी से सुभाष नगर पुलिस ने पूछा तो वह घबरा गया. उसने कहा, "साहब मेरी मदद करना. मैंने अपने दो दोस्तों को मार दिया."

दीपक से पुलिस ने जब अपने दोनों दोस्तों को मारने का कारण पूछा तो उसने कहा कि इन लोगों ने उसके घर पर जादू-टोना कर दिया था, इसलिए दोनों को मार दिया. आरोपी ने कबूल किया कि कत्ल से पहले उसने दोनों ही दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी. इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.

हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह आरोपी पुलिस को इस तरह की बातें बताकर गुमराह करने का भी प्रयास कर सकता है. मकान पर पहुंची पुलिस ने देखा की शवों के आस-पास जले हुए कपड़े भी पड़े हुए थे और लकड़ियां भी मिली हैं. वही शरीर पर कुछ जलने के निशान भी हैं.

ऐसे में माना जा रहा है कि दीपक नायर ने हत्या के बाद दोनों के शवों को मकान में ही जलाने की भी कोशिश की, लेकिन शव नहीं जले. हत्या के दौरान दोनों के सिर बुरी तरह से कुचले हुए थे और प्राइवेट पार्थ भी कटे हुए थे, दोनों की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी .

जांच के लिए टीम गठित

साइको किलर दीपक ने चौकीदार के साथ ही अपने दो दोस्तों की हत्या की तरह ही किसी और को तो नहीं मारा, ऐसी पुलिस को आशंका है. इसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है, जो उसके नजदीकी लोगों के साथ ही जहां-जहां और जिन लोगों के बीच उसकी उठ-बैठ है, उनसे यह पुलिस टीम जानकारी जुटाएगी. 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि साइको किलर दीपक नायर केरल का रहने वाला है. उसके खिलाफ पहले से छह से सात केस पुलिस थानों में दर्ज है. पुलिस केरल से भी आरोपी का आपराधिक रेकॉर्ड मंगवाएगी ओर पूरी जानकारी जुटाएगी. वहीं आस-पड़ोस से भी बारीकी से जानकारी ली जाएगी.

(सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, अशोक गहलोत बोले- 'ये बदले की भावना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget