एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा में दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं का छात्र 40 फीट गहरे पानी में डूबा, हुई मौत

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में हालिया दिनों हुई तेज बारिश से कई नदी, नालों और कुंओं में पानी भर गया है. इसी तरह के लबालब पानी से भरे कुएं में नहाने उतरा एक छात्र डूब गया.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में भारी बारिश से एक तरफ भीषण गर्मी से निजात मिली है तो दूसरी तरफ यहां के नदी, नाले, तालाब और कुओं के जलस्तर में तेजी से इजाफा होने लगा है. गर्मी से निजात पाने के लिए इसमें नहाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है, इशकी वजह से आकस्मिक डूबने वाली घटनाएं बढ़ी हैं.

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 11वीं के छात्र के पानी में डूबने से मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद कोठारी नदी में बने कुएं में नहाने गया था. मृतक के शव को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया. उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सौंप दिया गया है. 

40 फीट गहरे पानी में डूबा किशोर
यह पूरा मामला भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र का है. इस संबंध में मांडल थाना अधिकारी संजय कुमार गुर्जर ने बताया कि मांडल स्टेशन नगर स्नतोकपुरा गांव का रहने वाला तेजकरण (15 साल) अपने साथियों के साथ किर खेड़ा गुड्डा के बीच कोठारी नदी में बने 40 फीट गहरे कुएं में नहाने गया था.

पुलिस के मुताबिक, तेजकरण को तैरना नहीं आता था. इसके बावजूद वह गहरे पानी में नहाने के लिए उतरा था, इसकी वजह डूब गया. किशोर को डूबता देख उसके साथी घबरा गए और भागकर इसकी सूचना परिजनों को दी. कुएं पर पहले से नहा रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उसको रेस्क्यू कर बाहर निकलवाया. इसके बाद आनन फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया. डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया. 

तैरना नहीं जानता था मृतक
मृतक के पिता गोपाल ने बताया कि 15 वर्षीय तेज करण परिवार में सबसे छोटा था. उससे बड़े एक भाई और बहन है. मृतक तेजकरण को तैरना नहीं आता था, वह मांडल के पीएम श्री राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता था. पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटा पहली बार घर से बाहर नहाने गया था. इससे पहले वह स्कूल से आने के बाद पिता के साथ दुकान पर बैठकर हाथ बटाता था. पहली वह बाहर नहाने गया और ये बड़ा हादसा हो गया.

'4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव' 
तहसीलदार विपिन शर्मा ने बताया कि मांडल तहसील क्षेत्र के गुड्डा किर खेड़ा के पास कोठारी नदी में खुदे 40 फीट एक कुएं में बारिश के बाद पानी भर गया था. यह कुआं मुंडेर से महज 3-4 फीट ही खाली था. इस कुएं में तेजकरण नाम के छात्र के डूबने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया.

मांडला तहसीलदार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकाला और उसे उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया गया. जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

(भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Chandipura Virus: राजस्थान में 'चांदीपुरा वायरस' ने दी दस्तक, उदयपुर में एक बच्चे की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget