एक्सप्लोरर

Bharatpur News: कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क पर मांगी भीख, कहा- 'SIT की जांच होनी चाहिए'

Rajasthan News: विश्वविद्यालय के छात्रों ने सड़क पर भीख मांग प्रदर्शन किया. भीख मांग रहे छात्र भीख में आए रुपयों को यूनिवर्सिटी के कुलपति को रिश्वत देंगे क्योंकि कुलपति छात्रों का शोषण कर रहा है.

Deeg News: राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में स्थित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के छात्रों ने भरतपुर स्थित मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने विगत 6 दिन से अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं.  विश्वविद्यालय के छात्रों ने सड़क पर लोगों से भीख मांग कर प्रदर्शन किया. भीख मांग रहे छात्रों ने कहा कि इस भीख में आए रुपयों को इकठ्ठा कर यूनिवर्सिटी के कुलपति को रिश्वत देंगे क्योंकि कुलपति कई वर्षों से छात्रों का शोषण कर रहा है. 

 गौरतलब है कि महाराजा सूरजमल चौराहे पर स्थित मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने कुलपति को हटाने और उसके खिलाफ एसआईटी की टीम गठित कर जांच कराने की मांग के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है. धरना दे रहे छात्रों ने बाजार में घूम कर भीख मांगी.  छात्रों का कहना है कि यह भीख में मिली राशि को महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति तक पहुंचाएंगे. पिछले 6 दिनों से महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ हमारा धरना जारी है. दो दिन से छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं लेकिन, प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. छात्रों द्वारा महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्रा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया जा रहा है. छात्रों का कहना है कि कुलपति ने यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार को पनपाया हुआ है. जिसका खुलासा करने के लिए हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

छात्रों ने कही ये बात

छात्रों का कहना है कि कुलपति ने यूनिवर्सिटी में संविदा भर्ती, एफिलेशन, इन्फेक्शन के मामले को लेकर काफी अनियमितताएं की हैं. इस लिए हमारी मांग है कि उनके खिलाफ SIT की जांच की जाए. इससे पहले कुलपति रमेश चंद्रा जिन यूनिवर्सिटी में रहकर आये हैं. वहां उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. वीसी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के सबूत छात्रों के पास हैं. जिन्हें लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से मिला गया. अगर वीसी के खिलाफ SIT की जांच नहीं हुई तो, स्टूडेंट लगातार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे.

छात्र जांच के लिए एसआईटी की कर रहे मांग

यूनिवर्सिटी के छात्र मांग कर रहे है कि कुलपति के खिलाफ SIT की जांच की जाए. भरतपुर, डीग, धौलपुर तीन जिले के डेढ़ लाख बच्चे यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. उन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. सीएम को वीसी के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. यातायात चौराहे से बिजली घर तक स्टूडेंट ने भीख मांगी है. भीख में आई राशि को रिश्वत के रूप में कुलपति तक पहुंचाया जाएगा. स्टूडेंट विष्णु ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वीसी ने जो भ्रष्टाचार किया है उसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: टिकट मिलने में इन लोगों की अहम भूमिका, उदयपुर कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget