एक्सप्लोरर

Bharatpur News: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह बोले- भारत के वैज्ञानिक वापस लौट आएं तो अमेरिका एक रॉकेट तक नहीं उड़ा पायेगा

Rajasthan News: केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह शुक्रवार को भरतपुर पहुंचे. उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बात की.

Union Minister General V. K. Singh: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों कार्यकाल के 20 वर्ष पूरा होने पर देश में बीजेपी मोदी@20 कार्यक्रम मना रही है. 2 सितंबर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह (VK Singh) भरतपुर (Bharatpur) पहुंचे. वीके सिंह का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. 

केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में बड़े लोकतंत्र हो सकते हैं लेकिन भारत लोकतंत्र की जननी है. लोकतंत्र भारत के अंदर पैदा हुआ. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अगर नासा से भारत के वैज्ञानिक वापस देश लौट आए तो अमेरिका एक रॉकेट तक भी उड़ा नहीं पाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका का एक भी न्यूक्लियर प्लांट काम नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि ज्यादार वैज्ञानिक नासा में भारतीय मूल के हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नीली क्रांति के ऊपर ध्यान देना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से हम अपने समुद्री संसाधनों को निकालकर उनका उपयोग कर रहे हैं और उसे एक्सपोर्ट कर रहे हैं उससे देश की आदमनी में बढ़ोतरी हो रही है. पूर्व सेना प्रमुख ने चीन के साथ सीमा विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आज इस मुद्दे पर बात करना ठीक नहीं है. लेकिन कई चीजें जो लोग बोलते हैं वो ठीक नहीं है. 

वीके सिंह ने कहा कि आज जो आयोजन था वह पूरे देश में चल रहा है, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों कार्यकाल मिलाकर 20 साल होने पर मोदी@20 एक किताब लिखी गई है. इस पुस्तक में 21 लोगों ने अपने अलग-अलग विचार जाहिर किए हैं. इन्हें लोग पढ़कर जान सकेंगे कि प्रधानमंत्री की सोच देश के विकास जन-जन के विकास की है. उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्वगुरु था, है और रहेगा.

Rajasthan News: राजस्थान में सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा, हवालात में बंद युवक को बुरी तरह पीटा, एक अन्य को भी किया घायल

Bhilwara News: राजस्व मंत्री ने गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाई गहलोत सरकार की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget