एक्सप्लोरर

Bharatpur News: पहाड़ से गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक तलहटी में बने तालाब में गिरा, लापता ड्राइवर की तलाश जारी

Rajasthan News: ट्रक के तालाब में गिरने से पहले ही ट्रक में बैठा हुआ खलासी बाहर कूद गया, जिस वजह से उसकी जान बच गई. एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया.

Bharatpur Truck Accient: राजस्थान के भरतपुर जिले में वैध और अवैध खनन का कार्य होता रहता है. पहाड़ों पर खनन कार्य को लेकर हमेशा अधिकारियों और राज्य सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं. पहाड़ों पर खनन क्षेत्र में खनन का कार्य करने वाले जीज धारकों ने जमीन से भी काफी नीचे तक खुदाई की है. इस वजह से जमीन से पानी निकल आया है और वह जगह गहरे तालाब का रूप ले लिया है. 

आज एक बड़े ट्रक में भरतपुर के रूपबास कस्बे से खनन कर निकाली गई गिट्टी भरकर ले जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर बने तालाब में जा गिरा. ट्रक के तालाब में गिरने से पहले ही ट्रक में बैठा हुआ खलासी गुड्डू निवासी आगरा कूद गया, लेकिन ट्रक चालक 25 वर्षीय शाहरुख निवासी आगरा ट्रक के साथ ही तालाब में जा डूबा. 

ट्रक चालक की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में स्थित पहाड़ों पर खनन का कार्य होता है. पहाड़ों पर खनन का कार्य करने वाले लीज धारकों ने पहाड़ियों की इतनी गहराई तक खुदाई की है कि खुदाई की वजह से पहाड़ों के भूगर्भ से पानी ऊपर आ गया और वहां तालाब बन गया है. ट्रक आज ऐसे ही एक तालाब में अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है. एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी में स्थित तालाब में ट्रक चालक की तलाश कर रही है. 

बताया गया है कि आगरा का रहने वाला ट्रक चालक शाहरुख रूपबास के खनन क्षेत्र से ट्रक में गिट्टी भरकर ले जा रहा था. अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पहाड़ी में बने हुए तालाब में जा पलटा. ट्रक में बैठा खलासी समझ गया था कि ट्रक अनियंत्रित होकर गिरने वाला है. हादसा होने से पहले ही वह मौका देखकर ट्रक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. पहाड़ी में खनन कार्य इस गति से चल रहा है कि काफी गहराई तक पहाड़ खत्म हो चुका है और उसकी वजह से वहां तालाब बन गया है, जिसमें गहरा पानी है. 

क्या कहना है पुलिस का 

रूपवास थाना के प्रभारी भोजाराम ने बताया कि रूपबास के खनन क्षेत्र से एक ट्रक गिट्टी लेकर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर खदान में स्थित तालाब में जा गिरा. ट्रक ड्राइवर की तालाब के पानी में तलाश की जा रही है. उसके लिए एसडीआरएफ टीम काम कर रही है.

ये भी पढ़ें:  Bharatpur Murder: अवैध संबंध में बाधा बने पति की हत्या, पत्नी ने 2 लाख की प्रेमी को दी सुपारी, बेटे समेत 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget