एक्सप्लोरर

भरतपुर में छात्र ने की खुदकुशी, पंखे से लटक कर दी जान, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

Bharatpur News: भरतपुर में मथुरा गेट थाने के ASI हर गोपाल ने बताया कि अंबेडकर छात्रावास में एक युवक के सुसाइड की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया.

Rajasthan Suicide News: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने बने अंबेडकर भवन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक के रूममेट जब लाइब्रेरी से आये तो कमरे का दरवाजा खटखटाया. जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो  खिड़की से देखा कि युवक का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

अंबेडकर भवन में रहने वाले एक युवक मनोज ने बताया कि रोहित (19 ) रूपबास थाना क्षेत्र के गांव महलपुर काछी का रहने वाला है. उसके पिता का नाम राजवीर सिंह है. रोहित लगभग 6 महीने से अंबेडकर भवन में रहकर BA की पढ़ाई कर रहा था. वह रोजाना लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए जाता था. आज वह लाइब्रेरी नहीं गया. उसके रूममेट सभी लाइब्रेरी पढ़ाई करने के लिए चले गए. जब वह करीब 1 बजे वापस अपने कमरे पर आये तो, कमरे का गेट अंदर से लगा हुआ था.

घटना की सूचना मथुरा गेट थाने की पुलिस को दी गई

जिसके बाद उन्होंने रोहित को काफी आवाज दी लेकिन, कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया. तब रोहित के रूममेट ने खिड़की से देखा तो, रोहित का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था. जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया. तब अंबेडकर भवन में रहने वाले बाकी युवक इकट्ठे हो गए. घटना की सूचना मथुरा गेट थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ा और अंदर दाखिल हुए. तब रोहित के शव को नीचे उतारा गया.  

लाइब्रेरी के संचालक ने क्या कहा?

लाइब्रेरी के मालिक अक्षत ने बताया, ''रोहित उसकी लाइब्रेरी में पिछले 1 महीने से पढ़ने आ रहा था. वह पढ़ने में काफी होशियार था और सेल्फ स्टडी करते हुए RAS की तैयारी करने की बात कहता था. आज जब उसे रोहित की सुसाइड का पता लगा तो, वह अंबेडकर भवन पहुंचा. रोहित अपने कमरे में अकेला रहता था. वह सुबह रोजाना 7 बजे लाइब्रेरी आता था. उसके बाद दोपहर में अपने कमरे पर चला जाता और खाना खाकर वापस लाइब्रेरी आ जाता था.'' 

उन्होंने कहा कि आज वह लाइब्रेरी नहीं आया. उसके आसपास के रहने वाले युवक लाइब्रेरी आये और दोपहर में वापस अपने कमरे पर चले गए. वह फिर से लाइब्रेरी आने लगे तो, उन्होंने रोहित के कमरे का गेट खटखटाया. जिसके बाद रोहित के सुसाइड का पता चला.

मृतक छात्र के मामा ने क्या कहा?

रोहित के मामा ने बताया, ''रोहित रूपवास थाना इलाके के महलपुर काछी गांव का रहने वाला था. वह रूपवास के एक प्राइवेट कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था और भरतपुर में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. रोहित के पिता राजवीर ड्राइवर हैं. वह इस समय गाड़ी लेकर गुजरात गए हुए हैं. रोहित की मां इंद्रवती हाउस वाइफ हैं. रोहित की दो बड़ी बहनें हैं. सुमन और रजनी उनकी शादी हो चुकी है. रोहित का छोटा भाई मोहित 16 साल का है. वह क्लास 10वीं में पढ़ता है.''

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

मथुरा गेट थाने के ASI हर गोपाल ने बताया कि मंगलवार को अंबेडकर छात्रावास में एक युवक के सुसाइड की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया. शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. जिस कमरे में युवक ने सुसाइड किया था उसे लॉक कर दिया गया है. FSL टीम द्बारा कमरे की जांच करवाई जाएगी. परिवार के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में बीजेपी ने 16 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर लगाई रोक, 5 के निर्वाचन किए निरस्त, जानें वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget