एक्सप्लोरर

Bharatpur: सैनी समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर दी चक्का जाम की चेतावनी, ग्रामीण ही करने लगे इसका विरोध

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में आरक्षण की मांग को लेकर जहां कुछ लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे हैं जो इस आंदोलन का विरोध करते हुए एसपी के पास पहुंच गए हैं.

Bharatpur News: राजस्थान में एक बार फिर आरक्षण (Reservation) की आग सुलगने वाली है. सैनी समाज (Saini Community) द्वारा 21 अप्रैल से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (National Highway) पर चक्का जाम की चेतावनी दी है जिसके बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. जिले के आला अधिकारियों ने सैनी, माली और कुशवाहा समाज के जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की है. साथ ही उनकी मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा.  

माली सैनी समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है. अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि 21 अप्रैल से पहले आपकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा. पिछले वर्ष भी माली ,सैनी ,कुशवाहा ,शाक्य समाज द्वारा भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र के अरौदा गांव के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था. अब फिर एक बार सैनी ,माली ,कुशवाहा समाज की आरक्षण संघर्ष समिति ने 21 अप्रैल से फिर उसी जगह आरक्षण की मांग को लेकर हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है. हालांकि इस आंदोलन का ग्रामीण ही विरोध कर रहे हैं.

चक्का जाम को लेकर हुआ विरोध शुरू 
कुशवाहा,सैनी और माली समाज आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा चक्का जाम के ऐलान के बाद स्थानीय लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. जिस स्थान पर माली सैनी समाज की आरक्षण संघर्ष समिति ने चक्का जाम का एलान किया है उस गांव के और आसपास के गांव के सैकड़ों बुजुर्गों और युवाओं ने पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह को ज्ञापन सौंप कर कहा कि सैनी ,शाक्य ,मौर्य ,कुशवाहा और माली आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव अरौदा में आरक्षण आंदोलन घोषणा की गई है इससे पूरा सैनी समाज और ग्रामीण सहमत नहीं हैं फिर भी आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक जबरदस्ती कर रहे हैं.

प्रशासन का साथ देने को तैयार ग्रामीण
ग्रामीणों ने लिखा है कि अगर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक और पदाधिकारी आंदोलन करते हैं तो हमारे किसी भी गांव वाले के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाए. हम प्रशासन के साथ हैं. भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया है कि अरौदा गांव के सैनी समाज के लोग आए थे. इन लोगों ने ज्ञापन भी दिया है. संबंधित थानाधिकारी और डीएसपी को कहा जाएगा कि आरक्षण संघर्ष समिति संयोजक मुरारी लाल सैनी को पाबंद करें और ज्ञापन देने आये लोगों को आश्वस्त कर दिया है कि इनके संपर्क में रहेंगे वहां चक्का जाम नहीं करने देंगे.  

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: कांग्रेस MLA ने की नया प्रदेश बनाए जाने की मांग, जयपुर में CM गहलोत के सामने रखी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget