एक्सप्लोरर

Bharatpur Rape Case: भरतपुर में हैवान बना दहेज लोभी पति, रिश्तेदारों से करवाया पत्नी का रेप, वीडियो भी बनाया

Rape Case: भरतपुर में इंसानियत को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज में नकदी और बुलेट नहीं मिलने पर पति ने पत्नी का रिश्तेदारों से दुष्कर्म करवाया.

Rape Case in Bharatpur: राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. भरतपुर में इंसानियत को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज में नकदी और बुलेट नहीं मिलने पर पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ एक घिनौना कदम उठा डाला. पति ने रिश्तेदारों को बुलाकर अपने ही सामने पत्नी से रेप करवाया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. सनसनीखेज वारदात के बाद पति ने पत्नी को दहेज नहीं देने का ताना देते हुए वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर भरपाई करने की धमकी दी. पत्नी से रेप करनेवाले पति के जीजा और अन्य शख्स हैं. घटना भरतपुर के कामां थाना इलाके की है.

पति पर रिश्तेदारों से पत्नी का रेप करवाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. उसने बताया कि शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना इलाके में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपये नकदी और एक बुलट बाइक की मांग कर रहे थे. ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना दिया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि ससुरालवालों ने घर से भगा दिया था. घर से भगाए जाने के बाद मां के घर में रह रहने लगी. करीब 6 महीने बाद पति घर पहुंचा और बहला फुसलाकर साथ ले गया. पत्नी का कहना है कि पति ने अपने जीजा और दो अन्य लोगों से रेप करवाया.

Jodhpur News: रेल यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना वुडन मेटल हैंडीक्राफ्ट कियोस्क, संचालक भी हुए खुश

मोबाइल से वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने की दी धमकी

पूरी वारदात का वीडियो पति ने खुद अपने मोबाइल से बना लिया. पति पत्नी से दहेज लाने की मांग कर रहा था. लेकिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी के साथ घिनौनी काम करवा डाला. एक आरोपी 5 दिन पहले पीड़िता को कामां ले आया था. सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा. लेकिन महिला के शोर मचाने पर भाग निकला. महिला किसी तरह अपने घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद महिला ने परिजनों को पूरी कहानी बताई. कामां थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है. अश्लील वीडियो के यूट्यूब पर डाले जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है. 

Kota News: गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों को सजा ए मौत, सीएम गहलोत बोले- महिला सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget