एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में घूंघट की आड़ में हथियारों का तस्कर पुलिस को दे रहा था चकमा, ऐसे पकड़ा गया

Bharatpur News: भरतपुर पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. पांच हजार का इनामी आरोपी महिला के सूट-सलवार में छुपकर भाग रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. हथियार तस्कर पर पांच हजार का इनाम भी रखा गया था. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर महिला के भेष में घूंघट लगाकर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.  

साथी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
जानकारी के अनुसार, सेवर थाना क्षेत्र के गांव रामजी का नगला का रहने वाला करतार सिंह अवैध हथियारों की तस्करी करता है. पुलिस को काफी समय से आरोपी करतार सिंह की तलाश थी. जिसकी वजह से उसपर पांच हजार का इनाम भी रखा गया था. कुछ दिन पहले उद्योग नगर थाना पुलिस ने  तस्कर के एक साथी को गिरफ्तार किया था वो भी हथियारों की तस्करी में शामिल था. तभी से पुलिस ने मुख्य सरगना करतार सिंह की तलाश तेज कर दी थी.

सूट-सलवार में भाग रहा था तस्कर 
विगत दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी हथियार तस्कर करतार सिंह महिलाओं के परिधान सलवार सूट पहनकर घूंघट की आड़ में भागने की कोशिश कर रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्लान बनाया. जब पुलिस हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची तो वो भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. जब बाद पुलिस ने इनामी हथियार तस्कर को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया. कोर्ट में पेशी के दौरान भी आरोपी हथियार तस्कर ने अपना घूंघट नहीं हटाया. 

वहीं थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 3 फरवरी को शुभम सिंह निवासी मुढौता थाना सेवर को 4 देसी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. शुभम सिंह ने बताया था कि वो करतार सिंह से हथियार खरीदकर लाया है. जिसके बाद से करतार सिंह फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें: संसद में कांग्रेस MP ने NH घोषित करने का पूछा मापदंड, मंत्री ने दिया ऐसा जवाब, स्पीकर को टोकना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget