एक्सप्लोरर

संसद में कांग्रेस MP ने NH घोषित करने का पूछा मापदंड, मंत्री ने दिया ऐसा जवाब, स्पीकर को टोकना पड़ा

कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव के सवाल का मंत्री अजय टम्टा जवाब दे रहे थे. इसपर स्पीकर ने उन्हें टोका और दो बार सवाल बताया, लेकिन फिर भी वह नहीं समझे तो ओम बिरला ने उन्हें बैठाकर अगला प्रश्न ले लिया.

Rajasthan: लोकसभा में मॉनसून सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान राजस्थान के करौली-धौलपुर से सांसद भजनलाल जाटव ने अपने संसदीय क्षेत्र के संबंध में सवाल किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मापदंड क्या है? इसका जवाब देने के लिए सरकार की ओर से सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा खड़े हुए. 

इस दौरान भजनलाल जाटव के सवाल का मंत्री अजय टम्टा कुछ और ही जवाब देने लगे. इसपर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें दो बार सवाल बताया, लेकिन फिर भी जब वह अलग जवाब देने लगे तो ओम बिरला ने उन्हें गुस्से में बैठाकर अगला प्रश्न ले लिया. दरअसल, कांग्रेस सांसद ने पूछा कि किसी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के क्या मापदंड होते हैं?

क्या है पूरा मामला?
उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में तीन तीर्थस्थल होने का उल्लेख किया और पूछा कि सरकार इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का विचार रखती है क्या? इस पर स्पीकर ने कहा कि आप पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे हो. आपको नहीं पता क्या कि कैसे होता है? इसपर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसीलिए मापदंड पूछा है. वहीं इसका जवाब देते हुए अजय टम्टा ने कहा कि माननीय सदस्य ने महाराष्ट्र से जुड़ा सवाल किया है. 

इस पर उन्हें टोकते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि महाराष्ट्र से संबंधित नहीं, उन्होंने पूछा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की क्या नीति होती है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा ही कुछ प्रश्न किया था. उनको मैं राजस्थान के बारे में जानकारी दूंगा, जिसपर स्पीकर ने फिर उन्हें टोका. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान के बारे में नहीं पूछा है. 

इसपर मंत्री ने कहा कि नहीं-नहीं अपने लोकसभा के बारे में जानकारी दी है. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने फिर से धौलपुर के सांसद का सवाल दोहराया, तो केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा जवाब में मोदी सरकार के कार्यकाल में एनएच निर्माण से जुड़े आंकड़े बताने लगे, जिसके बाद स्पूकर ने गुस्से में उन्हें बैठा दिया और दूसरा प्रश्न ले लिया.

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था...', राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget