एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मंत्री जवाहर सिंह बेढम के निर्देश पर एक्शन में नगर निगम, भरतपुर शहर में हटाई गई अवैध मांस मछली की दुकानें

Bharatpur Illgegal Meat Shop: राजस्थान में BJP सरकार बनने के बाद प्रशासन लगातार अवैध मांस-मछली की दुकानों पर कार्रवाई कर रहा है. भरतपुर निगम की कार्रवाई पर लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है.

Bharatpur News: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सुर्खियों में हैं. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने चेतावनी देते कहा था कि अगर किसी ने गाय के बाल का पूंछ तक उखाड़ा तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. उन्हीं के निर्देश पर भरतपुर नगर निगम ने गुरुवार (11 जनवरी) को पुलिस के साथ मिलकर भरतपुर शहर में स्थित अवैध रूप से संचालित मांस-मछली की दुकानों को हटाने की कार्रवाई की.

भरतपुर नगर निगम की इस कार्रवाई का मांस-मछली की दुकान वालों ने जमकर विरोध किया. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सरकार समुदाय विशेष को टारगेट कर कार्रवाई कर रही है, जबकि यहां पर अवैध रुप से दूसरे समाज के लोगों की दुकानें भी चल रही हैं.बताया जा रहा है कि भरतपुर में मीट-मछली बेचने का काम अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ही किया जाता है. 

निगम ने हटाई अवैध मांस मछली की दुकानें
बीते मंगलवार (9 जनवरी) को मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भरतपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारी के साथ बैठक की थी. इस बैठक में उन्होंने आदेश दिया था कि भरतपुर शहर में अवैध रूप से मीट-मछली की जो दुकानें संचालित हो रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के निर्देश के बाद गुरुवार (11 जनवरी) को नगर निगम प्रशासन पुलिस के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा. इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से चल रही मांस और मछली की दुकानों की वहां से हटा दिया गया.

'सरकार समुदाय विशेष को कर रही टारगेट'
मछली की दुकान संचालित करने वाले उमर खान ने बताया कि "बीजेपी सरकार जानबूझकर कर समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है." उन्होंने कहा कि "हम गरीब लोग हैं और अपनी दुकान चला कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. इस मामले में सिर्फ हमारे खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है." उमर के मुताबिक, यहां पर मीट मछली की दुकानों के अलावा अन्य प्रकार की कई दुकानें भी बड़ी संख्या में अवैध रूप से संचालित होती हैं, हालांकि उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

बीजेपी की विधायक की वीडियो वायरल
गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी सरकार की सरकार बनने के बाद उनके नेता एक्शन मोड में हैं. विधानसभा चुनाव परिणाम के एलान होते ही जयपुर के हवा महल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मीट मछली और अंडे की अवैध दुकानों को बंद करने की बात कह रहे थे. अब राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के निर्देश मिलने के बाद नगर निगम द्वारा भरतपुर की रेडक्रास सर्किल के पास मीट और मछली की अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है. 

क्या कहना है आयुक्त का?
भरतपुर नगर निगम की आयुक्त भावना शर्मा ने फोन पर बताया है कि "बाजार में अवैध रूप से जो दुकानें संचालित हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने कसी कमर, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर 17 जनवरी से होगा पड़ाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: तस्करों पर भारी पड़े ANTF के खोजी श्वान, पुलिस की डॉग स्क्वॉड ने खोले नशा तस्करों के राज
राजस्थान: तस्करों पर भारी पड़े ANTF के खोजी श्वान, पुलिस की डॉग स्क्वॉड ने खोले नशा तस्करों के राज
Rajasthan: खाटूश्याम में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खबरी गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर को देता था व्यापारियों की जानकारी
खाटूश्याम में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खबरी गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर को देता था व्यापारियों की जानकारी
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, कहीं-कहीं आंधी और बूंदाबांदी के आसार
राजस्थान में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, कहीं-कहीं आंधी और बूंदाबांदी के आसार

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam
पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर; जानें अब कैसी है हालत
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
Sitting Too Long On Toilet: क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका, खौफ में यूजर्स
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका
Embed widget