एक्सप्लोरर

Bharatpur News: 'इलाके में जबतक नहीं आएगा पानी तबतक नहीं करूंगा शादी', 4 बार के इस विधायक ने ली प्रतिज्ञा

Bharatpur News: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा प्रदेश में 19 नये जिले बनाने की घोषणा में डीग को भी नया जिला बनाया गया है. डीग के जिला बनने से अब विकास को पंख लगेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में पानी की बहुत बड़ी समस्या है. जिले में पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के लिए भी किसान बरसात के सहारे ही हैं. भरतपुर जिले की विधानसभा डीग (Deeg Assembly) में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए चार बार लगातार विधायक रहे कु.अरुण सिंह ने प्रतिज्ञा ली थी की जब तक डीग विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक में शादी नहीं करूंगा. 2005 तक डीग क्षेत्र में पानी समस्या का समाधान नहीं हुआ और 4 बार से लगातार विधायक कु.अरुण सिंह का वर्ष 2006 में देहान्त हो गया. विधायक की प्रतिज्ञा पूरी नहीं हुई . 
     
डीग विधानसभा क्षेत्र में पानी की बहुत बड़ी समस्या है. पीने के पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर से कुओं से पानी भरकर लाना पड़ता था. डीग कस्बे में भी पीने के पानी के लिए हैंडपंप पर लम्बी कतार में लगकर पानी भरना पड़ता था. कई गावों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है. महिलाओं को आज भी पीने का पानी कुंए से भरकर लाना पड़ता है. 2013 में भरतपुर जिले में धौलपुर जिले से चम्बल के पानी को लिफ्ट कर लाया गया था. 2013 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर से डीग, नगर और कामां में भी चम्बल के पानी को पहुंचाने की घोषणा कर दी. 2013 के बाद बीजेपी की सरकार आने के बाद धीमी गति से कार्य हुआ, लेकिन अब चम्बल का पानी डीग विधानसभा क्षेत्र के डीग कस्बे सहित कई गांवों में भी पहुंच गया है.

डीग विधानसभा सीट पर पहली बार हुए 1952 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जुगल किशोर चतुर्वेदी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उसके बाद 1957 में राजपरिवार के राजा मान सिंह विधायक रहे. 1962 से मास्टर आदित्येन्द्र विधायक रहे. 1967 से कांग्रेस के करन सिंह विधायक रहे. उसके बाद 1972 से लगातार राजा मान सिंह निर्दलीय विधायक रहे. उसके बाद राजा मान सिंह की बेटी कृष्णेन्द्र कौर दीपा दो बार लगातार डीग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं. 

उसके बाद लगातार राजपरिवार के ही कु. अरुण सिंह लगातार 2005 तक विधायक चुने गए. लोगों का प्यार देखकर ही उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी की जबतक क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक शादी नहीं करेंगे. 2005 तक क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ और उन्होंने शादी नहीं की. 2008 में परिसीमन के अनुसार डीग और कुम्हेर की एक ही विधानसभा सीट बना दी गई. 2008 के विधानसभा चुनाव में डॉ. दिगंबर सिंह ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद 2013 और 2018 के चुनाव में राजपरिवार के विश्वेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की. 2013 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी और 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया. 

डीग में विकास को लगेंगे पंख 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में 19 नये जिले बनाने की घोषणा में डीग को भी नया जिला बनाया गया है. डीग के जिला बनने से अब विकास को पंख लगेंगे. कैबिनेट मंत्री  विश्वेन्द्र सिंह का कहना है कि उदाहरण के तौर पर दौसा को देख लीजिये. जब दौसा जिला नहीं था उस समय क्या था और अब जिला बनने के बाद कितना विकास हुआ है. उसी तरह अब डीग जिले का भी विकास तेज गति के साथ होगा. 

Rajasthan Congress: राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में राह देख रहा कांग्रेस कार्यकर्ता! कब मिलेगा उसे उसका इनाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget