एक्सप्लोरर

भरतपुर के सबसे बड़े RBM अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल, रजिस्ट्रेशन के लिए लगती है लंबी कतारे

Bharatpur News: राजस्थान के आरबीएम अस्पताल में मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. खांसी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है.

RBM Hospital News: राजस्थान के भरतपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल आरबीएम में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ी है की हॉस्पिटल में चारों ओर मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है. 

मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच लोगों की सेहत पर भरी असर देखने को मिल रहा है. पर्ची काउंटर पर मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों की लंबी लंबी कतार लगी हुई है. मरीज लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.

बरसात होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान है. लोगों का पसीना नहीं सूख पा रहा है. जिले के आरबीएम अस्पताल में पहले आउटडोर मरीजों की संख्या 1200 -1300 होती थी अब 2000 के पार आउटडोर मरीज दिखाने आ रहे है. वायरल का प्रकोप चल रहा है. खांसी - जुकाम ,बुखार के साथ ही उल्टी दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे है. 

क्या कहना है डॉक्टर का  
जिला आरबीएम अस्पताल में कार्यरत डॉ.भूपेंद्र कौशिक का कहना है की कभी बारिश तो कभी उमस ने शरीर का तापमान बिगाड़ दिया है. जिसके चलते उल्टी, दस्त, बुखार, जुकाम-खांसी से लोग पीड़ित हो रहे है. कई घरों में वायरल के चलते कई सदस्य बीमार हैं.

जिसमे बच्चे ज्यादा शामिल हैं. चिकित्सकों ने बताया कि विगत एक सप्ताह से मौसमी बीमारियों के चलते आउटडोर में वृद्धि हुई है. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक पैदा हो गई, लेकिन इसके बाद तेज गर्मी तथा उमस के कारण लोग ठन्डे पदार्थों का सेवन करने लगे. इससे सर्द-गर्म के चलते शरीर का परिसंचरण तंत्र बिगड़ रहा है. इससे लोग वायरल की चपेट में आ रहे है. 

क्या करें, क्या ना करें
वहीं मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर डॉक्टर्स मरीजों को जांच कर दवाई के साथ–साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है की मौसम में बदलाव को देखते हुए ठंडा पानी, बाहर का खाना खाएं ऐसी से उठकर एक दम बाहर ना आएं साथ ही बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. जिससे मौसम में हो रहे बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके. थोड़ी भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें. 

क्या कहना है अस्पताल अधीक्षक का 
आरबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया है की मौसम परिवर्तन से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वायरल चल रहा है. जुकाम ,खांसी ,बुखार ,उल्टी दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे है.  अस्पताल में दो हजार से ऊपर ओपीडी के मरीज प्रतिदिन आ रहे है.

अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए सभी चिकित्सकों को मरीजों की देखभाल में लगाया हुआ है लेब में जांच निरंतर हो रही है और निशुल्क दवाई की डीडीसी पर सभी प्रकार क दवाई उपलब्ध है मरीज को किसी प्रकार  की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2024: भरतपुर में गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों की परिक्रमा के लिए उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget