एक्सप्लोरर

Bharatpur News: प्रशासन की बैठक में संत की चेतावनी, कहा- बंद नहीं हुआ यह काम तो सीएम आवास पर करेंगे आत्मदाह

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ हरी बोल दास ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि 19 जुलाई को वह सीएम आवास पर आत्मदाह करेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी और नगर तहसीलों में हो रहे खनन कार्यों को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को हरी बोल दास बाबा ने चेतावनी दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगा. हालांकि प्रशासन के अधिकारी बाबा की समझाइश कर रहे है. बाबा ने कहा कि कई वर्षों से इस तरह की बैठक हो रही है लेकिन मंत्री और अधिकारी खनन रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. इसलिए मैंने निर्णय लिया है की में 19  जुलाई को सीएम आवास के सामने आत्मदाह करूंगा. 

खनन कार्य नहीं हो रही है बंद 
भरतपुर जिले से अवैध खनन को बंद करने और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा,पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी श्याम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. खनन कार्यों को बंद कराने और पहाड़ियों की रक्षा करने की मांग के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे बाबा हरी बोल दास भी बैठक में पहुंचे. उन्होंने अधिकारीयों को कहा की मीटिंग कई बार हो चुकी है लेकिन खनन कार्य अभी तक बंद नहीं हुए हैं और जिले के नगर और पहाड़ी क्षेत्र में क्रेशर ज्यादा हो गए हैं.  खनन कार्य यदि बंद नहीं हुए तो वह 19 जुलाई को सीएम आवास पर आत्मदाह करेंगे. हरिबोल बाबा द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे आन्दोलन और शिकायतों के समाधान पर बाबा और उनके साथियों के साथ वार्ता करना था. 

Jodhpur News: सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या का मामला, 24 घंटे बाद भी परिजनों ने नहीं उठाया शव, जानें- वजह

क्या कहना है संभागीय आयुक्त का 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है और न्यायालय के अन्तराधीन है. बाबा ने सन् 2017 में एनजीटी में भी याचिका दायर की थी. अवैध खनन तथा अवैध क्रैशर्स को हटाने के लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है. एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. कोर्ट का आदेश है कि क्षेत्र में अवैध खनन होता है उसके खिलाफ कार्रवाई करें. आज जो बैठक आयोजित की गई है उसमे जिले में जो अवैध खनन हो रहा है उसे रोकने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान कानूनी रूप से होना चाहिए.  बाबा हरिबोल से ऐसा कोई भी कदम न उठाये जो कानून के दायरे से बाहर हो.

क्या कहना है हरिबोल दास बाबा का 
बाबा हरि बोल दास का कहना है की मीटिंग तो चलती रहती है. 2011 से मीटिंग देखते आ रहे हैं लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. खनन क्षेत्र में मंत्रियों का विधायकों का दबाब पड़ता है इस लिए कोई कार्रवाई नहीं होती है. जब हम आंदोलन करते है तो एक आधा महीना कार्रवाई करके शांत हो जाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मदाह तो करेंगे मजबूरी है प्रशासन अगर नगर और पहाड़ी की 44 खनन लीज को निरस्त नहीं करता है तो 19 जुलाई को हम मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह करेंगे. प्रशासन का काम समझाइश करने का है लेकिन निर्णय मुख्यमंत्री को करना है हम पहले कई बार खनन मंत्री से मिले मुख्यमंत्री से मिले लेकिन कोई हल नहीं निकला है. अब हम 19 तारीख को रवाना होंगे और मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेंगे.

Rajasthan News: माउंट आबू में बोले जेपी नड्डा- 'भारत में केवल बीजेपी ही राष्ट्रीय पार्टी, बाकी सभी वंशवादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget