एक्सप्लोरर

राजस्थान के भरतपुर में 2 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, झारखंड से की जा रही थी डिलीवरी

Rajasthan News: भरतपुर में पुलिस ने 2 करोड़ का डोडा पोस्त (ड्रग्स) जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया. तस्कर झारखंड से जोधपुर डोडा पोस्त की डिलीवरी देने जा रहे थे.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने लगभग 2 करोड़ के डोडा पोस्त को एक कंटेनर से जब्त किया है. साथ कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है. 4 आरोपी झारखंड के रांची से जोधपुर में डोडा पोस्त की डिलीवरी देने जा रहे थे. आरोपी पुलिस के सर्विलांस से बचने के लिए जंगी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे.

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थ जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में लेकर जा रहे थे. उन्हें एस्कॉर्ट करने और डोडा पोस्त पहुंचाने के लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार से 80 हजार रुपये मिलते हैं. पुलिस ने मादक पदार्थ की जांच की तो, उसका वजन 1996 किलो था. जिसे जब्त कर लिया गया. इसकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ के आसपास है.

कंटेनर से जब्ती

आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी एप्लिकेशन से वह आपस में कम्युनिकेशन करते थे. जिससे पुलिस के सर्विलांस से बचा जा सके. SP मृदुल कच्छावा ने बताया कि 11 मई को हरियाणा STF और रेंज भरतपुर की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि भरतपुर के रूट से मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है. सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी  चिकसाना को निर्देश दिए गए.

थानाधिकारी चिकसाना ने तुरंत नेशनल हाईवे  21 न. आगरा - जयपुर पर स्थित ऊंचा नगला पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की. सबसे पहले टीम ने कंटेनर और स्कॉर्पियो पकड़ा. स्कॉर्पियो कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रही थी. कंटेनर और स्कॉर्पियो को नाकाबंदी पर रोक कर चेक किया गया तो, कंटेनर में भारी मात्रा में डोडा पोस्त पाया गया.

तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

स्कॉर्पियो में 3 लोग सवार थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही कंटेनर के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सुबह ही इसके बारे में जोधपुर IG विकास कुमार से चर्चा की गई है. IG जोधपुर की विशेष टीम भी बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget