एक्सप्लोरर

Bharatpur News: सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की धमकी, अवैध खनन के खिलाफ बाबा हरी बोल ने कराया मुंडन

भरतपुर में साधु हरि बोल दास ने आज मुंडन करवाया और खुद का पिंडदान किया. बाबा हरी बोल की मांग है कि मेवात इलाके में स्थित प्राचीन काल की पहाड़ियों में चल रहे अवैध खनन को रोका जाए.

Bharatpur News: भरतपुर में साधु हरि बोल दास ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. साधु हरि बोल दास पहाड़ों पर खनन कार्य रोकने के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं. आज बाबा हरी बोल दास ने कामां के विमल कुंड में मुंडन करवाया और खुद का पिंडदान किया. बाबा हरी बोल की मांग है कि मेवात इलाके में स्थित प्राचीन काल की पहाड़ियों में चल रहे अवैध खनन को रोका जाए. पहाड़ी और नगर इलाके में भगवान कृष्ण के समय के पहाड़ मौजूद हैं. इन पहाड़ों की काफी मान्यता है. लोगों का कहना है भगवान श्री कृष्ण इन पहाड़ों में खेला करते थे. लेकिन अब खनन माफिया इन पहाड़ों को छलनी करने में लगे हुए हैं.

प्रशासन की नाकामी देख बाबा हरी बोल दास करेंगे आत्मदाह

अवैध खनन रोकने के लिए 12 जुलाई को भरतपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में एक बैठक की गई थी. बैठक में बाबा हरी बोल दास ने भी भाग लिया था. अधिकारियों ने बाबा हरी बोल को काफी समझाया और वादा किया कि प्रशासन जल्द ही अवैध खनन पर रोक लगा देगा लेकिन बाबा हरी बोल नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे. खनन माफियाओं ने पहाड़ों को पूरी तरह से छलनी कर दिया है. प्रशासन की नाकामी को देखते हुए बाबा हरि बोल दास ने आत्मदाह की चेतावनी दी. बाबा हरि बोल दास ने बताया कि ब्रज के आदिबद्री और कलकांचल पर्वतों को लेकर हम लोग लगभग डेढ़ साल से धरना दे रहे हैं.

Bundi News: दो सालों से बूंदी के इस सरकारी कॉलेज में एक भी स्टाफ नहीं, अंधकार में 800 छात्रों का भविष्य

मंत्री, विधायक और अधिकारियों की मिलीभगत से खनन कार्य

मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर 2021 को पहाड़ों पर हो रहे खनन को 5-7 दिन में बंद कराने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री के आश्वासन को लगभग 9 महीने हो गए हैं. अवैध खनन रोके जाने के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री, विधायक और अधिकारियों की मिलीभगत से खनन कार्य हो रहा है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में ट्रक खनन सामग्री लेकर निकल रहे हैं. जब पर्वत ही नष्ट हो रहे हैं तो हम जीकर क्या करेंगे. इसलिए हमने तय किया है कि 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगे. 

Bharatpur News: NEET परीक्षा से पहले 17 साल की लड़की ने लगाई फांसी, परिजन बोले- एग्जाम की वजह से था तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget