एक्सप्लोरर

Bharatpur School News: कड़कती धूप निकलने से लोगों को मिली राहत, गुरुवार से खुलेंगे जिले के सभी स्कूल

Rajasthan News: कड़ाके की ठंड की वजह से 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां दी गई थी. जारी निर्देश के अनुसार कल से सभी शिक्षण संस्थान सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक खुलेंगे.

Bharatpur News: राजस्थान में शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर द्वारा स्कूलों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी. अब कड़कती धूप के कारण पारा में उछाल आया है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है. सर्दी कम होने के साथ ही कल 12 जनवरी से बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे. प्रशासन के द्वारा जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान एक ही पारी में शुरू करने के निर्देश जारी किये गए. स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चालू रहेंगे. 

गौरतलब है कि 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां दी गई थी. शीत लहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा 11 जनवरी तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई थी. दो दिन से निकल रही कड़कती धुप से तापमान में उछाल आया है. साथ ही सर्दी से भी राहत महसूस की जा रही है. इस वजह से जिला प्रशासन द्वारा कल 12 जनवरी से सरकारी और निजी सभी शिक्षण संस्थान सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक खुलेंगे. 

क्या कहना शिक्षा अधिकारी का?

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामेश्वर दयाल बंसल ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सर्दी से राहत मिली है. इस वजह से प्रशासन के द्वारा स्कूलों की छुट्टियां आगे नहीं बढ़ाई गई है. कल 12 जनवरी से सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे.

बता दें कि राजस्थान में सर्दी का सितम अब कुछ कम होता नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के कुछ जिलों में अधिक ठंड दर्ज की गई. कई जिलों में पारा जमाव बिंदु के पास तक चला गया था. कई जिलों में तो बर्फ तक जम गई थी. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह से शीतलहर भी कम हो सकती है. तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है.  

Dholpur News: राजस्थान की सियासत में फिर हलचल, मंत्री अशोक चांदना के संबोधन में 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget