एक्सप्लोरर

Bharatpur News: देश का पहला किला जिसपर कोई नहीं कर सका कब्जा, अंग्रेज, मुगल और मराठा, सभी को 'अजयगढ़' में मिली हार

Ajaygarh Fort: राजस्थान में स्थित भरतपुर का किला अजयगढ़ के नाम से जाना जाता है. इसके पीछे का कारण यह है कि इस किले को अंग्रेज ,मुग़ल और मराठा नहीं जीत पाए थे. इस किले में 12 गेट बनाए गए थे.

Rajasthan News: भरतपुर को राजस्थान का पूर्वी द्वार कहा जाता है. इस जिले में रियासत काल का एक किला है, जिसका नाम है अजयगढ़. इस किले को मुग़ल, मराठा और अंग्रेजी हुकूमत भी फ़तेह नहीं कर सकी. भरतपुर रियासत के लोहागढ़ किले का निर्माण 1,733 में महाराजा सूरजमल ने करवाया था. सुरक्षा की दृष्टि से लोहागढ़ किले के चारों तरफ सुजान गंगा नहर बनाई गई और भरतपुर शहर के चारों तरफ कच्चे मिटटी का परकोटा बनाया गया. जिसमे चारों तरफ शहर में प्रवेश के लिए पुख्ता बड़े-बड़े 12 गेट बनाए गए थे.

जानकारी के अनुसार पहले युद्ध तोप और बारूद से ही लड़े जाते थे और तोप और बारूद से बचाव के लिए महाराजा सूरजमल द्वारा किले को बनवाने के लिए एक खास तरह की तकनीकी अपनाई गई थी. इसके लिए दीवार के चारों तरफ सैकड़ों फुट चौड़ी कच्ची मिट्टी की दीवार बनाई गई. जिससे तोप के गोले मिटटी की दीवार में ही धंस जाते थे और दुश्मन कभी भी इस किले को फ़तेह नहीं कर पाए. भरतपुर रियासत के महाराजा सूरजमल द्वारा स्थापित लोहागढ़ किला अपने आप में अहम स्थान रखता है, क्योंकि यह दुर्ग हमेशा अजयदुर्ग रहा है. यह किला दोहरी प्राचीर से घिरा है इसकी भीतरी दीवार ईंट पत्थर से बनी हुई है और बाहरी दीवार मिट्टी की बनी हुई है. यही कारण था की भरतपुर के ऐतिहासिक किले को कोई भी फ़तेह नहीं कर पाया क्योकि दुश्मन के तोप के गोलों का मिट्टी की दीवार पर कोई असर नहीं होता था.  

Paper Leak: वन रक्षक एग्जाम पेपर लीक मामले में पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा, 6 लाख रुपये में बेचे गए जवाब

महल के चारों तरफ सुजान गंगा नहर का कराया निर्माण
महाराजा सूरजमल द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से लोहागढ़ किले के चारों तरफ गहरी सुजान गंगा नहर बनाई गई सुजान गंगा नहर और मिट्टी का कच्चा परकोटा किले की सुरक्षा कवच के रूप में काम करते थे. इस किले पर आक्रमण करना किसी भी राजा ,महाराजा ,बादशाह ,मुग़ल, मराठा या अग्रेजों के लिए आसान नहीं था. जब कोई भी शासक इस किले पर आक्रमण करता तो तोप के गोले मिट्टी की दीवार में धंस जाते और उनकी आग शांत हो जाती थी और किले को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता था.  

इतिहासकार ने क्या बताया
इतिहासकार महेंद्र सिंह सिकरवार बताते है की इस किले पर अधिकार जमाने के लिए अंग्रेजो ने 13 बार हमला किया और अंग्रेजों की सेना ने सैकड़ों तोप के गोले किले पर बरसाए, लेकिन किले का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए. अंग्रेजो की सेना द्वारा बार-बार हमला करने के बाद भी किले पर फ़तेह नहीं करने से अंग्रेजो की सेना हताश हो गई और वापस लौट गई और भरतपुर का लोहागढ़ दुर्ग अजय दुर्ग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget