एक्सप्लोरर

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धांलुओं की कार बस से टकराई, एक की मौत और पांच घायल

Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए एक हादसे में वृंदावन दर्शन से लौट रहे एक परिवार की कार स्कूल बस से टकरा गई, इसमें परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई.

Rajasthan Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धांलुओं की कार की पास खड़ी स्कूल बस में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

वहीं कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मृतक व्यक्ति के पिता, मां, पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं. फिलहाल सभी को आईसीयू में भर्ती किया गया है. सभी का इलाज जारी है.

दर्शन कर वृंदावन से जयपुर जा रहे थे वापस
मृतक के रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि पूरा परिवार वृंदावन दर्शन करने गया था. परिवार के सभी सदस्य दर्शन करने के बाद शाम के वक्त वापस वृंदावन से जयपुर अपने घर जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. कार में जगदीश (65) उसकी पत्नी लक्ष्मी (60), जगदीश का बेटा मुकेश (40) मुकेश की पत्नी रीना मुकेश की बेटियां काशवी (13), आरवी (7) निवासी प्रताप नगर जयपुर मौजूद थे.

पूरा परिवार घायल, एक की मौत

 शाम लगभग 5 बजे वह हलैना थाना क्षेत्र के नसवारा गांव से निकलते ही एक सड़क किनारे स्कूल की बस खड़ी थी, बस में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया. घटना को देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए, जिसके बाद कार से सभी को बाहर निकाला गया. 

सभी को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से हलैना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को भरतपुर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई. रीना और जगदीश की हालत गंभीर बताई गई है, सभी घायलों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया है. इधर हादसे के खबर से इलाके में शोक का माहौल है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

कार्यशैली पर उठे सवाल, विजयपुर में चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए SDM उदयवीर सिंह सिकरवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget