एक्सप्लोरर

कार्यशैली पर उठे सवाल, विजयपुर में चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए SDM उदयवीर सिंह सिकरवार

MP Election 2024: उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर एसडीएम पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया था. जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है.

MP Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच बड़ा एक्शन हुआ है. चुनाव आयोग ने विजयपुर एसडीएम को हटाने का आदेश जारी किया. कार्रवाई उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर हुई. विजयपुर एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी उदयवीर सिंह सिकरवार पर लगे आरोप की जांच के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लिया. 

बता दें कि विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने वन मंत्री रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा पर भरोसा जताया है. दोनों सीटों पर जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है. इसी बीच उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रिटर्निंग अधिकारी उदयसिंह सिकरवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. चुनाव आयोग से शिकायत कर उन्होंने एसडीएम सिरकवार पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया.

विजयपुर रिटर्निंग अधिकारी पर चुनाव आयोग का एक्शन

2017-18 के उपचुनाव में भी सिरकवार की रिटर्निंग अधिकारी रहते हुए शिकायत की गयी थी. शिकायत के आधार पर चुनावी कार्य से सिकरवार को हटाया गया था. उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत का चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए विजयपुर रिटर्निंग अधकारी उदयवीर सिंह सिकरवार को पद से हटा दिया है.
 
प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होना है. मतदान में अब महज 8 दिन का समय शेष रह गया है. दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी प्रादेशिक नेताओं ने संभाल रखी है. 

विजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है. बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव मैदान में हैं. कांग्रेस ने भी दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-

जबलपुर HC का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस, कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ा है ये मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget