एक्सप्लोरर

Rajasthan: व्यापार में घाटे की भरपाई के लिए बनाई गैंग, 80 लाख की तार चोरी मामले में 7 गिरफ्तार

Bharatpur News: चोर गिरोह ने 80 लाख रुपये की तार चोरी कर मथुरा में बेच दिया था. निगरानी टीम ने संदिग्ध कार को रुकवाया. अंदर बैठे लोग बाहर निकलकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एल्यूमिनियम तार की चोरी का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है.  सेवर थाना क्षेत्र की कंपनी से चोरों ने 80 लाख रुपये के एल्यूमिनियम तार पार कर दिए.

पुलिस ने बताया कि तार चोरी का मास्टरमाइंड दीपक है. दीपक ने व्यापार में घाटे की भरपाई के लिए गैंग बनाकर चोरी शुरू कर दी. पुलिस ने दीपक गैंग के सदस्यों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है. जानकारी के अनुसार मथुरा में चांदी का बड़ा कारोबार है. एल्यूमिनियम के तार को चांदी में इस्तेमाल किया जाता है.

पुलिस अंदाजा लगा रही है चोर मथुरा में चांदी के व्यापारियों से एल्यूमिनियम तार बेचा करते होंगे. मुख्य आरोपी दीपक से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है. दीपक उत्तर प्रदेश के मथुरा का निवासी है. ग्रामीण सीओ आकांक्षा चौधरी ने बताया कि 10 जनवरी को सेवर थाने में एक मामला दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता के मुताबिक नेशनल हाईवे 21 पर ग्राम झीलरा शिव फार्म हाउस में कॉर्पोरेशन लिमिटेड का स्टोर बना हुआ है. स्टोर में कंपनी के विद्युत तार रखे हुए.थे. कंपनी प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए. सीसीटीवी में 7 से 8 संदिग्ध लोग नजर आए.

80 लाख की तार चोरी मामले में सात गिरफ्तार

जांच में पता चला कि स्टोर के बाहर रखे 80 लाख रुपये का 32 रैकेट ड्रम का तार चोर ले गए हैं. मामला दर्ज करने के बाद सेवर पुलिस ने जांच शुरू की..घटनास्थल के आसपास पुलिस ने निगरानी टीम का गठन किया. 13 जनवरी मध्य रात्रि को एक कार संदिग्ध नजर आई.

पुलिस ने कार को रुकवाया. अंदर बैठे लोग बाहर निकलकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया. सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दोबारा पूछताछ शुरू हुई. उन्होंने चोरी किए तार मथुरा के शिवाजी नगर कान्हा एंटरप्राइजेज को बेचने की जानकारी दी. पुलिस ने 54 क्विंटल एल्यूमिनियम का तार और तार को पिघलाकर बनाई गई सिल्ली के साथ दो चारपहिया वाहनों को भी बरामद किया है.  

ये भी पढ़ें-

'एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी', SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत खारिज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget