एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले गुर्जरों को मनाने की कोशिश, आरक्षण समेत कई मुद्दों पर होगी बैठक

जयपुर में गुर्जरों के साथ मंत्रियों की तीन सदस्यीय टीम बैठक करेगी. गुर्जरों सहित अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले पांच समुदाय ने नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 5 प्रतिशत कोटा की मांग रहे हैं.

Jaipur News: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से पहले गुर्जरों की चिंताओं को दूर करने के लिए मंत्रियों की तीन सदस्यीय टीम बातचीत करेगी. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने कहा कि बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई और इसे गुरुवार सुबह के लिए निर्धारित किया गया है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने कहा, "यह हमारी आखिरी बैठक होगी, जिसके बाद हम अपनी अगली रणनीति तय करेंगे." इससे पहले मंगलवार को दो दौर की बैठक हुई. इस दौरान दोनों पक्षों में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, जबकि कुछ मुद्दों को गुरुवार की बैठक में उठाया जाएगा.

गुर्जर समिति ने यह की है मांग
दरअसल, राजस्थान में गुर्जरों सहित अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले पांच समुदाय नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 5 प्रतिशत कोटा की मांग रहे हैं. इसके अलावा इन पांच समुदाय ने छात्रवृत्ति, नौकरियों में पदोन्नति से संबंधित मुद्दों और बजट के लिए देवनारायण बोर्ड के गठन में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता यह मांग कर रहे हैं कि इन समुदायों के कल्याण और गुर्जर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसे वापस ले. इस समय राजस्थान की राजनीति में मची उथल पुथल के बीच गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने यह भी मांग की थी कि एक प्रमुख गुर्जर नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि, पायलट ने बैंसला की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था.

भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी. 7 दिसंबर को कोटा सिटी के बाद कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 से होकर जाएगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में करीब 17 दिन तक रहेगी. यात्रा में कोटा, जयपुर ग्रामीण, सीकर, अजमेर, दौसा, अलवर जैसी छह लोकसभा सीटें जुड़ी हुई है. 19 विधानसभा सीटें हैं. हाड़ौती के अलावा दूदू, अजमेर, चौमू, सीकर, जमवारामगढ़ दौसा, बस्सी दौसा, बानसूर जयपुर ग्रामीण में हैं. संभाग के हिसाब से कोटा जयपुर अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा जिलों की 30 विधानसभा कवर हो जाएगी. वहीं, बीजेपी की जन आक्रोश रथ रैली भी पूरे प्रदेश में लगभग 20 दिनों तक चलेगी. सभी 200 विधान सभा सीटों पर जाकर वहां रथ दौड़ाने का लक्ष्य है.

Rajasthan Politics: गहलोत-पायलट का सियासी विवाद सुलझाने जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, क्या ले पाएंगे फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget