एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पांच लाख रुपए नहीं देने पर दहेज लोभी शौहर ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर बीवी को घर से निकाला

Beawar News: ब्यावर में ट्रिपल तलाक का एक मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से पैसे लाने को कहा और नहीं देने पर तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया.

Triple Talaq Case: राजस्थान (Rajasthan) के ब्यावर (Beawar) में दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला सामने आया है. एक बीवी ने अपने शौहर पर दहेज में पांच लाख रुपए नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज लोभी शौहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

10 साल पहले हुई थी शादी

ब्यावर के निकट राजियावास गांव निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह साल 2012 में जालौर जिले के भीनमाल निवासी शफी मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद इरफान से हुआ था. निकाह के बाद दो संतान हुई. अभी 9 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है. निकाह के बाद पता लगा कि इरफान सट्टा लगाता है. उसकी इस गलत आदत से परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है. वह दहेज की मांग करते हुए मारपीट व गाली-गलौच करता है. इससे तंग आकर पीहर से रुपए लाकर दिए तो कुछ दिन चुप रहा और फिर डिमांड करने लगा. बाद में वह पांच लाख रुपए मांग रहा था, मना करने पर पति ने पहले तो बाल पकड़कर घसीटा और फिर लात-घूंसों से पीटा. बाद में तीन तलाक बोलकर घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया.

Rajasthan News: कोटा में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, कोचिंग छोड़ने पर वापस मिलेगी फीस, जानिए क्या है मापदंड

आरोपी शौहर के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता ने ब्यावर अपने मायके आकर परिवार को आपबीती बताई. इसके बाद पुलिस थाने जाकर पति की शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति मोहम्मद इरफान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए), 406, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह को सौंपी है.

Rajsamand News: कुम्भलगढ़ दुर्ग पर दिखेगी मेवाड़ के शौर्य की गाथा, पर्यटक उठा सकेंगे लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget