एक्सप्लोरर

Beawar Murder: कांग्रेस सेवादल सचिव हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

तीनों टीमें लगातार अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं. आरोपियों के छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन दिन तक लगातार पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में भी दबिश दी थी लेकिन कोई नहीं मिला.

Beawar Murder: ब्यावर में कांग्रेस नेता हजरत अली की हत्या के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. सेवादल सचिव हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से कांग्रेस संगठन में रोष है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि तीन नवंबर की रात बदमाशों ने हजरत अली की घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है. ऐसी घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं. कांग्रेस ने शहर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की है. इस दौरान पूर्व विधायक माणक डाणी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कब होगा कांग्रेस सेवादल सचिव हत्याकांड का खुलासा ?

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. तीनों टीमें लगातार अनुसंधान कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं. आरोपियों के छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन दिन तक लगातार पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में भी दबिश दी थी लेकिन कोई नहीं मिला. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के रोडवेज बस में सवार होकर भागने की इत्तला भी मिली. पुलिस ने उस दिशा में भी जांच कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

Rajasthan News: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरगना तक पहुंची पुलिस, जांच में किया ये खुलासा

आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी, पुलिस के हाथ खाली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. उम्मीद है जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे. माना जा रहा है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शातिर हैं. मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की वजह से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन अब तक हाथ खाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget