एक्सप्लोरर

Rajasthan News: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सरगना तक पहुंची पुलिस, जांच में किया ये खुलासा

Rajasthan: इस मामले में मात्र आधे घंटे में 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों के पास यह पेपर पहुंच गया था जिसकी श्रृंखला पर भी पुलिस काम कर रही है. पुलिस दो स्तर पर इस मामले की जांच की है.

Forest Guard Exam: राजस्थान में पेपर लीक की वजह से 12 और 13 नवंबर को हुई वन रक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसको लेकर पुलिस भी अपनी जांच कर रही है जिसमें पुलिस के हाथों पेपर लीक का सरगना मिल गया. पुलिस उसके कोचिंग क्लास पहुंची और उससे पूछताछ भी की. यह भी सामने आया है कि इस मामले में मात्र आधे घंटे में 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों के पास यह पेपर पहुंच गया था जिसकी श्रृंखला पर भी पुलिस काम कर रही है. 

कौन है कोचिंग क्लास संचालक

पुलिस ने मामले को दो स्तर पर डिवाइड किया है. एक तो निचले स्तर के अपराधियों की श्रृंखला और दूसरा इसका सोर्स. निचली श्रृंखला के करीब 11 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं सोर्स के रूप में एक कोचिंग संचालक का नाम सामने आया. यह कोचिंग सेंटर जयपुर में चलता है और इस पेपर लीक में निचली श्रृंखला का सोर्स यहीं है. जिसके पास कोचिंग संचालक द्वारा मैसेज आया उसी आरोपी ने पुलिस को नाम बताया है. पुलिस उस कोचिंग का नाम अभी नहीं बता रही है क्योंकि जब तक आरोपी द्वारा बताए नाम वेरिफाई नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. 

ऐसे बनी 30 से ज्यादा युवकों की चैन

राजसमन्द जिले के दीपक जो बिजली निगम में कार्यरत हैं पुलिस ने उसको दबोचा था जिसके पास पेपर के आंसर की आ गई थी. पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने गंगापुर सिटी के रहने वाले पवन का नाम लिया. पवन के पास किसी युवक नहीं बल्कि कोचिंग संचालक से ही पेपर आया था. पुलिस ने दीपक का मोबाइल टटोला तो दीपक उसी के गांव के रहने वाले जितेंद्र और दौसा जिले के हेमराज मीणा को आंसर की दिया. हेमराज ने यह आंसर की साबरमल, गिरिराज, राकेश नामक युवक को भेजा था और इन तीनों ने अन्य को. अब तक ऐसे ही 30 से ज्यादा युवकों की चेन बन चुकी है जहां तक पुलिस पहुंची. पेपर इससे भी आगे जा चुकी थी इसकी पूरी संभावना है. परीक्षा के एक घंटे पहले पेपर आया था और परीक्षा में 9 बजे एंट्री थी. इसका मतलब पेपर लेकर पढ़ने के लिए आधा घंटा ही था.

Paper Leak: वन रक्षक एग्जाम पेपर लीक मामले में पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा, 6 लाख रुपये में बेचे गए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget