एक्सप्लोरर

Khatu Shyam: बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए क्यों खास है बसंत पंचमी? किस्मतवालों को मिलता है उनका यह वस्त्र

खाटू श्याम के भक्तों को इस दिन का खास इंतजार रहता है. इस दिन दिन बाबा श्याम का विशेष रूप से पीत श्रृंगार किया जाता है. हर साल बसंत पंचमी के दिन ही बाबा को नया वस्त्र पहनाया जाता है.

Basant Panchami Special: यूं तो बसंत पंचमी पर्व मां सरस्वती की भक्ति और आराधना के लिए जाना जाता है, लेकिन यह दिन कलयुग अवतारी खाटू श्याम (Khatu Shyam Baba) के भक्तों लिए भी बेहद खास है. बाबा श्याम के भक्तों को पूरे साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाता है. आज देश-दुनिया में ज्ञान, कला, स्वर और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है. सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर चारों ओर उत्साह, उमंग और उल्लास छाया है. इस बीच बाबा श्याम के भक्तों में भी रौनक दिखाई दे रही है.

श्याम भक्तों में क्यों खास है बसंत पंचमी?

ब्यावर में स्थित श्री श्याम मंदिर के पुजारी पंडित विकास शास्त्री बताते हैं कि बसंत पंचमी का जितना महत्व देवी सरस्वती साधकों के लिए है, उतना ही महत्व बाबा श्याम के भक्तों के लिए है. बसंत पंचमी के दिन बाबा श्याम का विशेष रूप से पीत श्रृंगार किया जाता है. इससे पहले उनके अंत:वस्त्र उतारे जाते हैं. यह एक केसरिया रंग का वस्त्र होता है, जो बाबा 365 दिन पहने रहते हैं. साल में सिर्फ एक बार बसंत पंचमी के दिन इसे बदला जाता है. इस वस्त्र का दर्शन भक्तों को नहीं होता है. भक्त सिर्फ बाहर पहनाए गए सुंदर वस्त्र का ही दर्शन करते हैं, जिसे बागा कहा जाता है.

वस्त्र से जुड़ी है भक्तों की अनूठी आस्था

बाबा को पहनाया जाने वाला अंत:वस्त्र सामान्य सा होता है. इसमें किसी तरह की कोई सिलाई या सजावट नहीं होती है. इसके बावजूद इस कपड़े से भक्तों की अनूठी आस्था जुड़ी है. भक्तों के मन में इस वस्त्र का काफी महत्व है. उनके लिए यह वस्त्र किसी वरदान से कम नहीं है. मान्यता है कि इससे संतान, शादी, व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य, सुख, शांति मिलती है. जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. हर साल बसंत पंचमी के दिन जब बाबा को नया वस्त्र पहनाया जाता है, तब उतारा हुआ पुराना वस्त्र श्याम प्रेमियों को प्रसाद रूप में बांट दिया जाता है. यह करीब डेढ़ से दो मीटर लंबा होता है.

किस्मतवालों को मिलता है यह खास वस्त्र

उदयपुर निवासी श्याम भक्त प्रिया उपाध्याय बताती हैं कि बाबा श्याम की महिमा जितनी निराली है, उतना ही अनुपम उनका श्रृंगार और पोशाक है. हर भक्त के मन में इसे देखने और पाने की ललक रहती है, जिसे बाबा श्याम का केसरिया वस्त्र मिलता है, वो सौभाग्यशाली होता है. बसंत पंचमी पर बाबा श्याम का पीली पोशाक और पीले फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाता है. लखदातार का यह मनोहारी दर्शन मन को आनंदित कर देता है.

ये भी पढ़ेंः

Rajasthan News: आखिर मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री ने निर्मल चौधरी को क्यों लगाया गले! क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget