एक्सप्लोरर

Rajasthan: बाड़मेर में टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ की दरिंदगी, फिर हत्या कर शव पानी की टंकी में डालकर हुआ फरार

Barmer Crime News: बाड़मेर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक टीचर ने अपनी ही छात्रा के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Barmer Minor Girl Rape Case: राजस्थान की बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बाड़मेर जिले में सोमवार (22 जनवरी) को एक 17 साल की छात्रा का स्कूल टीचर ने कथित तौर पर रेप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ है. वारदात का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. 

दरअसल, ये मामला बाड़मेर जिले के बाखासर थाने का है. पुलिस के मुताबिक, मृतका छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. मृतका आरोपी टीचर के स्कूल में ही पढ़ती थी. छात्रा रविवार (21 जनवरी) को अपने घर पर अकेली थी और उसके घर वाले शादी समारोह में गए थे. छात्रा को अकेला देखकर आरोपी टीचर उसके घर पहुंच गया, छात्रा को अकेला देखकर उसने रेप किया. बाद उसने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी की टंकी में डाल कर फरार हो गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किया है. इस मामले के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है.

पानी की टंकी में मिला छात्रा का शव
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी ने इस मामले में बताया कि नाबालिग छात्रा की हत्या का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतका के परिजन शादी समारोह से घर लौटे. इस दौरान छात्रा को घर में नहीं देखकर उन्होंने तलाश शुरू कर दी. काफी तलाश के बाद छात्रा का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ. छात्रा का शव देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

वारदात के बाद आरोपी फरार
पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भरतपुर में उत्सव का माहौल, नीतू किन्नर ने दीप जलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget