एक्सप्लोरर

Barmer: बेटे को बचाने के लिए पानी की टंकी में कूदी कांस्टेबल की पत्नी, सुबह मिले दोनों के शव!

Barmer Accident: बाड़मेर में मां-बेटे की मौत के बाद कोहराम मच गया. रेखा का पति हरिराम जालौर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है. दोनों की शादी 17 साल पहले हुई थी.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में दर्दनाक घटना से मातम पसरा है. पानी की टंकी में बेटे को डूबता देख बचाने के लिए मां भी कूद गई. पानी की टंकी काफी गहरी थी. टंकी में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई. सुबह होने पर घर वालों ने दोनों की तलाश की. अता पता नहीं चलने पर पानी की टंकी में झांककर देखा.

पानी की टंकी का मंजर देखकर परिजनों के होश उड़ गए. मां-बेटे का शव पानी की टंकी में तैर रहा था. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से घर में चीख पुकार मच गया. मामला बिजरडा पुलिस थाना क्षेत्र के रतासर गांव का है. थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि रतासर जांदूलओ का तला गांव निवासी 9 वर्षीय मनोज और 35 वर्षीय मां रेखा की डूबने से मौत हो गई.

मां-बेटे की पानी की टंकी में डूबकर मौत

मृतिका रेखा के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बहनोई हरिराम और भांजा-भांजी शनिवार रात को खाना खाकर सो गए थे. सुबह 6:00 बजे बेटा मनोज टंकी पर पानी पीने गया. संतुलन बिगड़ने से पानी की टांके में गिर गया. बेटे को पानी की टंकी में देख मां बचाने के लिए छलांग लगा दी. टंकी की गहराई ज्यादा होने से डूबकर दोनों की मौत हो गई.

सुबह होने पर घरवालों ने लापता मां-बेटे की तलाश की. टंकी के बाहर चप्पल देखकर घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई. टंकी के अंदर झांकने पर होश उड़ गए. दोनों का शव पानी की टंकी में तैरता नजर आया. घर में चीख-पुकार मचने गई. आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे. हादसे की पुलिस को सूचना दी गई.

सुबह होने पर पानी में तैरता मिला दो शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. दोनों के शवों को टंकी से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल भिजवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये हैं. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रेखा का पति हरिराम जालौर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है.

दोनों की शादी 17 साल पहले हुई थी. रेखा हरिराम की तीन बेटियां और एक बेटा है. हरिराम शनिवार को ही घर आया था. रात को कुछ मेहमान भी घर पर आए हुए थे. मृतक मनोज चौथी क्लास का छात्र था. सबसे बड़ी 17 वर्षीय बेटी गुड्डी दसवीं कक्षा में पढ़ रही है. 

Bharatpur: पोखर में गिरी मासूम बेटी को बचाने के लिये मां ने लगाई छलांग, डूबने से दोनों की मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget