एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्व विधायक मेवाराम जैन की वीडियो पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP के हमले का कांग्रेस ने किया पलटवार

Rajasthan Politics: पूर्व विधायक मेवाराम जैन के कथित वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका असली चरित्र सामने आ गया.

Jaipur News: बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवा राम जैन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने और सामने हैं. पूर्व विधायक मेवा राम जैन के कथित रुप से कई अश्लील वीडियो सामने आए हैं. उसके बाद उन पर कार्रवाई शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने मेवाराम को शनिवार (6 जनवरी) देर रात पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. बीजेपी इस निलंबन पर सवाल उठा रही है. बीजेपी का कहना है कि "पुराना मामला था, लेकिन मेवाराम उस समय विधायक थे और उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया."

बीजेपी ने दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद पूर्व विधायक मेवा राम जैन पर कार्रवाई हुई है. बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सवाल पूछा कि "वह (बीजेपी) अपने नेताओं पर कब कार्रवाई करेंगे? जिन पर कई मामले दर्ज हैं." इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इस मुद्दे को बीजेपी भुनाने के लिए पूरे जोरशोर से उठा रही है.

दिल्ली तक पहुंचा मामला 
राजस्थान में मेवाराम के बहाने बीजेपी कांग्रेस के पुराने चर्चित नेताओं के मामलों को सामने ला रही है. राजस्थान में इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं के चर्चित मामले सामने आए हैं. इस मामले के बाद कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर पिछले चार दिनों से लगातार मेवाराम जैन ट्रेंड में है. बाड़मेर और जैलसमेर के नेताओं में इन वीडियोज को लेकर हलचल है. इसको लेकर सियासी गलियारे में खूब चर्चा है.  

सूत्रों का कहना है कि मेवाराम जैन का मामला राजस्थान में कई महीनों से चल रहा है. मगर, उन्हें टिकट दिया गया और अब चुनाव में हार के बाद दबाव बढ़ने लगा है. मेवाराम का मामला दिल्ली में आलाकमान तक पहुंच गया है. इसलिए दबाव में आने के बाद शनिवार (6 जनवरी) को देर रात कांग्रेस पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया है. 

बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग 
राजस्थान बीजेपी में प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि "मेवाराम जैन का मामला तीन साल पुराना है. सरकार कांग्रेस की थी इसलिए उसे दबाया जा रहा था. राजस्थान में अब बीजेपी की सरकार आते ही मेवाराम पर मामला दर्ज किया गया है और जल्द कार्रवाई भी होगी." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "कांग्रेस का असली चरित्र यही है." 

कांग्रेस प्रवक्ता और महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि "मेवाराम का मामला जैसे ही पार्टी को पता चला, तो उन पर तुरंत कार्रवाई हुई है. बीजेपी अपने उन नेताओं पर कार्रवाई कब करेगी जिन पर मामला दर्ज है. बीजेपी अपने नेताओं पर ध्यान नहीं देती है." 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: घने कोहरे के बीच इस डिवाइस के इस्तेमाल से बिना रुकावट के चल रहीं ट्रेनें, जानें इसकी विशेषता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget