एक्सप्लोरर

Barmer Accident: बाड़मेर में भयानक हादसा! टक्कर के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले

Barmer Accident: बाड़मेर में हुआ हादसा इतना भयंकर था कि दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने तक सब कुछ जलकर खाक हो गया. दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया. 

Barmer Accident : राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार की अलसुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोग जिंदा जल गए. एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दो ट्रेलर राष्ट्रीय मार्ग से बीकानेर से सांचौर जा रहे थे. उसी दौरान हाईवे पर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर लगने के बाद डीजल टैंक फटने से दोनों ट्रेलर में भीषण आग लग गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. दोनों वाहनों में ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे. जिनमें से 3 लोग जिंदा जल गए, जबकि एक युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थीं. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी भी तरह का राहत कार्य उन पर कोई असर नहीं कर रहा था. दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. 

आधा दर्जन दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

डीएसपी शुभकरण खींची ने बताया कि यह हृदय विदारक हादसा बाड़मेर जिले के गुडामालानी के आलूपुरा गांव के पास हुआ है. एक ट्रेलर में मिट्टी भरी हुई थी, जो सांचौर की तरफ जा रहा था. वहीं, दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुईं थी.  शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेलर के ड्राइवर को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ है. जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक दोनों वाहन 60 फ़ीसदी से ज्यादा जल चुके थे. दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों ट्रेलर में लगी भीषण आग पर काबू पाया. 

टाइल्स से भरे ट्रेलर में 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामचंद्र और लक्ष्मण राम पुत्र भारमल सवार थे. यह दोनों ही बीकानेर के नोखा गांव के धरनोक के रहने वाले हैं. इसमें से प्रदीप जिंदा जल गया, वहीँ लक्ष्मण राम गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. मिट्टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ़ शरीफ खान निवासी बीकानेर था. वह भी जिंदा जल गया है. एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बूंदी कोर्ट में पेश हुईं Bigg Boss फेम पायल रोहतगी, चार साल पुराने मामले में सुनवाई, जानें क्या हैं आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget