एक्सप्लोरर

Rajasthan Accident: कार पलटने से पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की मौत, दो जेईएन गंभीर रूप से घायल

Baran Car Accident: बारां में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अलग-अलग विभागों में तैनात जेईएन की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. घायलों में से एक को कोटा रेफर किया गया.

Baran Road Accident: राजस्थान के बारां जिले में बुधवार (1 मई) को एक भीषण सड़क दुर्घटना में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य विभागों के कनिष्ठ अभियंता (जेइएन) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है.

सारथल थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि छीपाबड़ौद क्षेत्र की सारथल घाटी में रात को गाड़ी पलटने की जानकारी मिली थी. हादसे का शिकार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो थी. इस दौरान गाड़ी में सवार सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेइएन) की मौत हो गई. कार में सवार 2 अन्य अभियंता घायल हो गए हैं. 

मौके पर पहुंची सारथल थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. यह सरकारी गाड़ी हैं जिसमें तीन अलग-अलग विभाग के जेइएन सवार थे, यह कहां से आ रहे थे, कहां जा रहे थे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी.

पीडब्लूयूडी के जेइएन की हुई मौत
हादसे के दिन यह तीनों सरकारी कार में सवार होकर जा रहे थे. यह हादसा सारथल से छीपाबड़ौद के बीच घाटी में हुआ है, कार यहां पर पहुंच कर पलट गई. इसके चलते सार्वजनिक निर्माण विभाग छाबड़ा के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक गुप्ता की मौत हो गई. 

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता (जेवीवीएनएल) पुष्पेंद्र सिंह और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कनिष्ठ अभियंता पवन लोधा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. 

कैसे हुआ हादसा?
मृतक अभिषेक गुप्ता मूल रुप से गंगापुर सिटी करौली निवासी थे. घायल पुष्पेन्द्र जयपुर के रहने वाले हैं जबकि हादसे में घायल पवन लोधा जलदाय विभाग के जेईएन हैं. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि गाड़ी के तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई या किसी जानवर को बचाने के चक्कर में ऐसा हुआ. दोनों घायल भी बयान देने की स्थिति में नहीं है. 

कनिष्ठ अभियंता खुद चला रहे थे गाड़ी
इस मामले में यह भी सामने आ रहा है कि तीनों सरकारी वाहन में सवार थे और इसमें ड्राइवर भी नहीं था. इन्हीं तीनों में से ही कोई एक गाड़ी चला रहा था. तीनों अलग-अलग विभाग के कनिष्ठ अभियंता उस समय कहां से लौट रहे थे. यह भी खुलासा नहीं हुआ है. हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. कनिष्ठ अभियंता पवन लोधा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'दो भैंस होगी तो एक कांग्रेस...', अशोक गहलोत बोले- पीएम मोदी को क्या हो गया है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget