एक्सप्लोरर

बाप के उम्मीदवार ने BJP के दिग्गज को पटखनी देकर बदली वागड़ की सियासत, जानें कैसे चला वोटर्स पर उनका जादू?

Banswara Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव से पहले कई वजहों से खूब चर्चा में रही है. इस सीट पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव लड़ रहे थे.

Banswara Lok Sabha Election Result 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. बीजेपी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद में जुटा है. इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम हर के लिए चौंकाने वाले रहे. कमोबेश यही हाल राजस्थान का रहा है. राजस्थान के एक चेहरे ने सियासी दावों और कयासों को दरकिनार करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे.

इस सीट पर स्टार प्रचारकों ने कई सभाएं की, मतदाताओं को रिझाने के लिए कई बड़े वादे किए. हालांकि ये सभी काम नहीं आईं. हम चर्चा कर रहे हैं बांसवाड़ा लोकसभा सीट की, यहां से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने बड़ी कामयाबी हासिल की. उन्होंने क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री को हराया. आइये जानते हैं कैसे चला राजकुमार रोत का जादू. 

इस पार्टी से रोत ने शुरू किया सियासी करियर
राजकुमार रोत सबसे पहले पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 5 साल उन्होंने क्षेत्र में अपना कद बढ़ाया. हालिया समाप्त हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी बनाई. विधानसभा चुनाव ने पार्टी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे.

बांसवाड़ा से रोत ने पूर्व मंत्री को हराया
इस विधानसभा चुनाव में राजकुमार रोत डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट चुनाव लड़े और जीतकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने अपनी पार्टी के अन्य दो प्रत्याशियों को भी जीत दिलाई. लोकसभा चुनाव में रोत ने बांसवाड़ा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला किया, इस मौके पर कांग्रेस ने उनका समर्थन किया.बांसवाड़ा लोकसभा सीट से राजकुमार रोत के सामने महेंद्रजीत सिंह मालवीय मैदान में थे.

पूर्व मंत्री और मेवाड़ वागड़ के दिग्गज नेताओं में शमुरा महेंद्रजीत सिंह मालवीय हाल ही में कांग्रेस का खेमा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा सीट पर सभी कयासों को दरकिनार करते हुए 2 लाख 47 हजार 54 से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में बांसवाड़ा में सभा की थी.   

आदिवासी वोटर्स को साधने में कामयाब रही BAP
राजकुमार रोत की बड़ी जीत के बाद मेवाड़ वागड़ के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. बांसवाड़ा लोकसभा सीट आरक्षित सीट है. यहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है. अब तक यह वोटर बीजेपी और कांग्रेस में बिखरे हुए थे. चर्चाएं है कि राजकुमार रोत ने आदिवासी युवा वोटर में सेंधमारी की और आदिवासी वोटर्स को एकजुट करने में कामयाब हुए. 

इसी कारण विधानसभा में राजस्थान में दूसरी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. अब 6 महीने बाद लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. बड़ी बात यह है कि बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा में हुए उपचुनाव में भी बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ते हुए भारत आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan By Election Result 2024: बांसवाड़ा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, BAP उम्मीदवार की बंपर जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget